क्या हनी सिंह ने कबूला इस्लाम? रैपर का ये अंदाज देख फैंस ने किया ट्रोल, बोले-'ये तो मुस्लिम बन गया'

Yo Yo Honey Singh Trolled: मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह अपने सुपरहिट गानों के अलावा अतरंगी अंदाज की वजह से चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया जिसमें सिंगर कंदूरा पहने नजर आए। अब सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

हाल ही में हनी सिंह सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में शामिल हुए थे। जिसमें उन्होंने कपल पर खूब प्यार बरसाया था। अब उनका एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसे देख फैंस कह रहे हैं कि सिंगर अब मुस्लिम बन गए हैं औऱ वह जल्द ही उमराह पर जाएंगे।

Honey Singh

दरअसल, पैपराजी विरल भयानी ने हनी सिंह का एक वीडियो शेयर किया है। सिंगर को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया इस दौरान वह कंदूरा पहने हुए नजर आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक फैन ने अचानक हनी सिंह के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। तभी सिंगर कहते हैं कि, 'अरे...अभी बूढ़ा नहीं हुआ हूं मैं।'

हनी सिंह का ये वीडियो सामने आने के बाद फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'लगता है हनी सिंह ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है।' एक ने लिखा, 'मुस्लिम बन गया, अब उमराह पर जा रहा है।' एक ने लिखा, 'हनी सिंह ने क्या अब इस्लाम कबूल कर लिया है।' एक यूजर ने लिखा, 'अब यही सब देखने को बचा था। लगता है ये भी दुबई जाएगा।'

बता दें कि, हनी सिंह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। साल 2022 में शालिनी तलवार से उनका तलाक हुआ था। अब खबर आ रही है कि सिंगर की लाइफ में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो हनी सिंह इस वक्त एक्ट्रेस हीरा सोहल को डेट कर रहे हैं। करीबी सुत्र ने बताया कि दोनों पिछले एक साल से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि अभी तक सिंगर ने इस रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+