"ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है" फेम एक्‍टर करण की पत्‍नी निशा ने अब बेटे कविश को लेकर बयां की ये सच्‍चाई

घरेलू हिंसा के केस में फंसे एक्‍टर करण मेहरा की पत्‍नी निशा ने अब बेटे कविश को लेकर बयां की ये सच्‍चाई

मुंबई, 21 अगस्‍त। टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्‍टर करण मेहरा और उनकी पत्नी निशा रावल के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद बढ़ता ही जा रहा है। निशा और करण का एक बेटा हे जिसका हाल ही में बर्थडे था लेकिन निशा के अनुसार करण अपने बेटे के बर्थडे पर उससे मिलने तक नहीं आए और तो और पिछले कई महीनों से करण ने बेटे काविश से फोन तक पर बात तक नहीं की।

निशा बोलीं- मुझे करण से कोई एलिमनी कोई रुपया नहीं चाहिए

निशा बोलीं- मुझे करण से कोई एलिमनी कोई रुपया नहीं चाहिए

निशा ने मीडिया को दिए इंटरव्‍यू में बताया कि कि मैंने दोनों के बीच संबंधों में आई दूरियों को कई बार खत्म करने की कोशिश की लेकिन असफल रही। निशा ने कहा मुझे करण से कोई एलिमनी कोई रुपया नहीं चाहिए केवल मुझे मेरे बेटे की कस्‍टडी चाहिए। मैंने जैसे अभी तक सफर अकेले ही बिताया वैसे ही आगे भी काट लूंगी। निशा ने कहा मैं अपने बच्चे की देखभाल करूंगी। हालांकि कविश के बर्थडे के दिन करण ने अपने इंस्‍टा पर केक शेयर करके बेटे को बर्थडे विश किया था।

निशा ने घरेलू हिंसा तहत करण के खिलाफ दर्ज करवाया था केस

निशा ने घरेलू हिंसा तहत करण के खिलाफ दर्ज करवाया था केस

बता दें निशा ने 31 मई की देर रात को गोरेगांव पुलिस स्टेशन में करण के खिलाफ मारपीट की शिकायत करते हुए घरेलू हिंसा के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई और जिसके बाद पुलिस ने करण को गिरफ्तार किया था लेकिन 1 जून को करण को जमानत पर रिहा कर दिया गया। करण पर निशा ने एक्‍स्‍ट्रा मेरिटल अफेयर का आरोप भी लगाया था। इस आरोप के बाद करण ने निशा पर एलिमनी के तौर पर मोटी रकम ऐंठने का आरोप लगाया था।

निशा ने बेटे की मांगी है कस्‍टडी

निशा ने बेटे की मांगी है कस्‍टडी

निशा ने इस आरोप के बाद अपने बेटे की कस्‍टडी मांगते हुए कहा था कि उसे कोई एलिमनी की रकम नहीं चाहिए। बेटे की कस्‍टडी दी जाए और उसके पिता चाहे तो बेटे कविश से मिलने आ सकते हैं लेकिन करण इस बात के लिए तैयार नहीं हुए थे, वहीं बेटे के बर्थडे पर करण ने उसे विश करने के लिए फोन तक नहीं किया।

करण के कारण मुझे हुईं ये बीमारी

करण के कारण मुझे हुईं ये बीमारी

करण ने निशा पर बाइपोलर होने के आरोप लगाए हैं। जिसको निशा ने स्‍वीकार करते हुए कहा कि मुझे बाइपोलर डायग्नॉस हुआ है, लेकिन मैं पागल नहीं हूं। निशा ने बताया 2014 में पांच महीने की प्रेग्नेंसी के बाद उनका मिसकैरेज हुआ था उस समय करण उसे पीटता था जिसके कारण मुझे डिप्रेशन हो गया।

करण जब काम नहीं करता था तबसे मैं उसको सपोर्ट कर रही

करण जब काम नहीं करता था तबसे मैं उसको सपोर्ट कर रही

निशा ने कहा मैंने छोटी सी उम्र में कमाना शुरू किया और जब करण कमाता भी नहीं था मैंने हमेशा उसे सपोर्ट किया। उसका पहला सीरियल आने के पहले से मैं उसे सपोर्ट कर रही थी अब उसने मेरी सारे जेवर, मेरी मां के प्रापर्टी के पेपर सब अपने पास रखा है। हालांकि करण ने इस सभी आरोपों से इंकार किया करण ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि जिस रात उसने एफआईआई दर्ज करवाई उस रात उसने मुझ पर थूका था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+