Year Ender 2025: ये हैं अंडररेटेड फिल्में, साल खत्म होने से पहले देख लीजिए
2025 भले ही बड़े बजट, स्टारडम और शोर-शराबे वाली फिल्मों के नाम रहा हो, लेकिन इसी साल हिंदी सिनेमा ने चुपचाप कुछ ऐसी फिल्में भी दीं, जिन्होंने साहस, अलग सोच और गहरी संवेदनशीलता के साथ कहानी कहने की कोशिश की। मजबूत कंटेंट और शानदार अभिनय के बावजूद ये फिल्में वह ध्यान नहीं पा सकीं, जिसकी वे हकदार थीं। आइए नजर डालते हैं 2025 की ऐसी ही अनदेखी लेकिन असरदार फिल्मों पर।

क्रेजी
सोहम शाह की क्रेजी एक प्रयोगधर्मी थ्रिलर है, जो सीमित लोकेशन और सिंगल कैरेक्टर के सहारे कहानी कहती है। यह फिल्म दर्शक की सहनशक्ति और अभिनेता की काबिलियत दोनों की परीक्षा लेती है। इसका अनोखा म्यूज़िक एल्बम और क्रिएटिव प्रमोशन इसे एक कलात्मक अनुभव बनाते हैं, भले ही इसका अंत सभी को संतुष्ट न करे।
होमबाउंड
होमबाउंड भावनाओं की गहराई में उतरती एक शांत फिल्म है। बिना किसी बड़े ड्रामे के, यह इंसानी रिश्तों और "घर" की भावना को बेहद सादगी से पेश करती है। इसका धीमा लेकिन असरदार नैरेटिव इसे भीड़ से अलग खड़ा करता है।
द डिप्लोमैट
जॉन अब्राहम और सादिया ख़तीब की द डिप्लोमैट भारत-पाक रिश्तों को समझदारी और संतुलन के साथ दिखाती है। निजी भावनाओं और कूटनीतिक तनाव का मेल इसे 2025 की सबसे सधी हुई थ्रिलर फिल्मों में शामिल करता है, बावजूद इसके कि यह ज्यादा दर्शकों तक नहीं पहुंच सकी।
देवा
शाहिद कपूर की देवा एक साइकोलॉजिकल एक्शन थ्रिलर है, जिसमें सस्पेंस और इमोशन का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है। गंभीर टोन और layered किरदारों के चलते यह एक मजबूत सिनेमाई अनुभव बनती है।
धड़क 2
धड़क 2 ने प्रेम कहानी से आगे बढ़कर जाति, पहचान और सामाजिक भेदभाव जैसे मुद्दों को छुआ। सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की ईमानदार अदाकारी फिल्म को संवेदनशील बनाती है, हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इसे सीमित प्रतिक्रिया मिली।
Mrs.
The Great Indian Kitchen के हिंदी रीमेक Mrs. में सान्या मल्होत्रा ने सशक्त अभिनय किया है। फिल्म बेहद शांति से पितृसत्तात्मक सोच, महिला स्वतंत्रता और आत्मसम्मान जैसे मुद्दों पर गहरी चोट करती है।
आगरा
आगरा रिश्तों, दबी इच्छाओं और मर्दानगी जैसे विषयों को बेबाकी से सामने लाती है। छोटे शहर की पृष्ठभूमि में बनी यह फिल्म असहज सवाल पूछने से नहीं डरती, और यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।












Click it and Unblock the Notifications