Year Ender 2025: कैटरीना कैफ से लेकर परिणीति चोपड़ा तक, ये हैं साल 2025 की बॉलीवुड की नई मां
Year Ender 2025: साल 2025 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। जहां एक तरफ इंडस्ट्री ने कई कलाकारों को खो दिया है, वहीं कई सेलेब्स के घर में खुशियों ने भी दस्तक दी है।
बॉलीवुड में मातृत्व की लहर
इसी कड़ी में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां हैं जो इस साल पहली बार मां बनी हैं। इस लिस्ट में परिणीति चोपड़ा, कियारा आडवाणी के अलावा भी कई एक्ट्रेसे, के नाम शामिल हैं। बॉलीवुड में मातृत्व की ये लहर फैंस को बहुत खुश कर रही है।

ये एक्ट्रेसेस बनीं 2025 में नई मां
साल 2025 में नई मां बनीं सभी एक्ट्रेसेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ अपनी खुशियों शेयर की हैं। आइए आपको बताते हैं कि साल 2025 में किन सेलेब कपल्स के घर पर किलकारियां गूंज उठी हैं।
साल 2025 में इन 5 एक्ट्रेसेस ने दिया बच्चों को जन्म
परिणीति चोपड़ा
आप नेता राघव चड्ढा से शादी के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने खुद अगस्त 2025 में इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी लोगों को दी थी। इसके बाद परिणीति चोपड़ा ने 19 अक्टूबर 2025 को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। वहीं राघव चृड्ढा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिख था- मेरा बेटा अब मेरे पास है। हमारे दिल भरे हुए हैं। पहले हम दोनों थे, अब हम पूरे हैं।
कियारा आडवाणी
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और उनकी पत्नी एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने फरवरी 2025 में ही प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इसके बाद 16 जुलाई 2025 को कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम के जरिए लोगों को बेटी के जन्म की सूचना दी थी। कपल ने इंस्टाग्राम पर खुशी जाहिर की थई और लिखा था- हमारा दिल भरा हुआ है, दुनिया बदल गई है।
मालविका राघव
फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में नजर आईं मालविका राघव ने 23 अगस्त 2025 में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। मालविका ने पति प्रणव बग्गा से साथ मिलकर सोशल मीडिया पर बेटी की क्यूट सी फोटो शेयर की थी। मालविका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- हमारे दिलों से लेकर हमारी बाहों तक हमारी बच्ची यहां है।
कैटरीना कैफ
बॉलीवुड के पावर कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के घर पर भी खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। 7 नवंबर 2025 को 42 साल की कैटरीना कैफ ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। वहीं पापा बने विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर बेटे के जन्म की जानकारी लोगों को दी थी।
पत्रलेखा
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और उनकी पत्नी एक्ट्रेस पत्रलेखा एक प्यारी सी बच्ची के पैरेंट्स बने हैं। पत्रलेखा ने 15 नवंबर 2025 को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उनके घर पर बेबी गर्ल का आगमन हुआ है। वहीं राजकुमार राव भी पापा बनने के बाद से काफी खुश नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications