Year Ender 2023: धर्मेंद्र की फैमिली के लिए शानदार था 2023, 'गदर 2' में छाए सनी तो 'एनिमल' में बॉबी का बोलबाला
Year Ender 2023: अगर यूं कहा जाए कि ये साल सिनेमा जगत के लिए बेहद खास रहा तो शायद कुछ गलत नहीं होगा। इस साल कई ऐसी फिल्में आईं, जिन्होंने धूम मचाकर रख दी। वहीं भाईयों की जोड़ी की बात करें तो ये साल सनी देओल और बॉबी देओल के लिए बेहद स्पेशल रहा है। धर्मेंद्र के परिवार के लिए ये साल ढेर सारी खुशियां लेकर आया और एक्टर के दोनों बेटों ने इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं।
हम सभी जानते हैं कि सनी देओल और बॉबी देओल कितने शानदार एक्टर्स हैं। लेकिन बॉलीवुड में कई सालों से दोनों भाइयों की जानदार फिल्मों को फैंस काफी मिस कर रहे थे। हालांकि, अब दोनों भाइयों की फिल्मों का जब बोलबाला चला तो फैंस भी कह उठे- कमबैक हो तो ऐसा।

सबसे पहले बात करतें हैं सनी देओल की फिल्म गदर 2 की। गदर 2 के चर्चे काफी समय से हो रहे थे। हर किसी की जुबां पर एक बार फिर तारा सिंह और सकीना का राज था। फिर जब फिल्म रिलीज हुई तो हर कोई यही कहने लगा कि वाह क्या फिल्म है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की और सनी ने कई सालों के बाद एक शानदार कमबैक किया। फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई थी ऐसे में इसने देशवासियों के दिलों में देशभक्ति की वो मिसाल जगा दी, जो काफी समय से सिनेमा जगत में बुझी पड़ी थी।
फिर आई बॉबी देओल और रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल। फिल्म को रिलीज हुए ज्यादा दिन नहीं हुए हैं। फिर भी फिल्म में बॉबी का विलेन के रोल में ऐसा जादू चला कि सब रणबीर को छोड़ उन्हीं की बात करने लगे। बॉबी अपनी फिल्म का प्रमोशन भी जोरों शोरों से कर रहे हैं। इसके साथ ही उनकी एक्टिंग के चर्चे भी खूब हो रहे हैं। बॉबी ने इस फिल्म में अपनी जान फूंक दी थी। बतौर विलेन एक्टर का रोल बेहद दमदार था। बिना कुछ बोले भी बॉबी सारी लाइमलाइट लूटकर ले गए।












Click it and Unblock the Notifications