Year Ender 2023: दीपिका की 'भगवा बिकिनी' से आलिया के लिपस्टिक हटाने पर हुआ बवाल, विवादों में रहे ये स्टार्स

Year Ender 2023: साल 2023 में किसी ने अपनी फिल्म से खूब फैंस के दिलों पर राज किया। तो कुछ ऐसे भी रहे जो अपनी निजी जिंदगी या बयान की वजह से इस साल विवादों में रहे। आइए आज हम उन स्टार्स के बारे में बताते हैं जिनके लिए यह साल काफी मुश्किलों भरा रहा।

दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की इस साल फिल्म पठान रिलीज हुई थी। जिसमें उन्होंने ऑरेंज कलर की बिकिनी पहनी हुई थी। हालांकि इसे भगवा रंग से जोड़ा गया जिसको लेकर काफी विवाद भी हुआ। लोगों ने फिल्म से इस सीन को हटाने की भी मांग की थी। लेकिन इस सबके बावजूद ये फिल्म इस साल सुपरहिट साबित हुई।

Year Ender 2023

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। एक्ट्रेस ने लिपस्टिक एप्लीकेशन ट्यूटोरियल में रणबीर कपूर का जिक्र किया और कहा कि उन्हें आलिया का मेकअप करना पसंद नहीं है। वह दोनों जब भी बाहर जाते हैं तो रणबीर आलिया से लिपस्टिक हटाने को कहते हैं। अब एक्ट्रेस के इस बयान के बाद रणबीर को ट्रोलर्स ने टॉक्सिक पति का टैग दिया था।

नाना पाटेकर
हाल ही में नाना पाटेकर का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह राणसी के दशाश्वमेध घाट शूटिंग के दौरान एक फैन को थप्पड़ मारते हुए नजर आए। दरअसल, शूटिंग के बीच एक शख्स अचानक एक्टर के पास गया और उनकी बिना इजाजत के सेल्फी लेने लगा। ये देखकर एक्टर ने उनके थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि बाद में एक्टर ने बताया कि यह फिल्म का हिस्सा था।

मनोज मुंतशिर
फिल्म आदिपुरुष के राइटर मनोज मुंतशिर लिखे गए डायलॉग्स के कारण काफी सुर्खियों में रहे। इसके अलावा उन्होंने भगवान हनुमान को लेकर कुछ विवादित टिप्पणी कर डाली जिसके बाद फैंस के निशाने पर आ गए और लोगों ने उन पर हिंदू धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया। हालांकि बाद में मनोज मुंतशिर ने कई बार अपने बयानों के लिए मीडिया के सामने माफी भी मांगी।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की निजी जिंदगी में इस साल काफी उथल-पुथल रही। उनकी पत्नी आलिया ने मनहानि का आरोप लगाया था। साथ ही आलिया ने यह भी आरोप लगाया कि नवाज ने अपने दोनों बच्चों को दुबई छोड़ दिया है। इस बीच उन्होंने अवनीत कौर के साथ 'टीकू वेड्स शेरू' में किसिंग सीन किया। 21 साल की अवनीत को किस करने पर नवाज बुरी तरह ट्रोल हुए। हालांकि मेकर्स ने इस सीन को सही ठहराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+