Year Ender 2023: इस साल इन सितारों को अधेड़ उम्र में मिला प्यार, सोशल मीडिया पर लोगों ने उड़ाया मजाक
Year Ender 2023: कहते हैं कि प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती। जहां बॉलीवुड में कुछ कपल्स 50 की उम्र में तलाक लेकर अलग हो रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने अपनी उम्र की बिना परवाह किए और समाज और दुनियादारी के ऊपर अपने प्यार को रखा। आज हम आपको उन बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने अधेड़ उम्र में भी शादी कर अपने प्यार को अंजाम दिया। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन हैं।
1. आशीष विद्यार्थी और रुपाली बरुआ
बॉलीवुड एक्टर आशीष विद्यार्थी ने इस साल दूसरी शादी की। जिसकी वजह से वह काफी सुर्खियों में रहे। 57 साल की उम्र में एक्टर ने फैशन आर्टिस्ट रुपाली बरुआ से शादी रचाई थी। दोनों की कोर्ट मैरिज हुई थी जिसमें पूरा परिवार और कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे। आशीष ने पहली पत्नी राजोशी विद्यार्थी को साल 2021 में तलाक दे दिया था।

2. रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने 29 दिसंबर 2023 अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम से शादी की थी। दोनों की शादी मणिपुर की रीति-रिवाजों से हुई। जिसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। पिछले कुछ समय से फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आपको बता दें कि रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम को अपनी पत्नी बनाने का फैसला 47 साल की उम्र में किया। वहीं लिन एक्टर से 10 साल छोटी हैं।
3. अरबाज खान और शूरा खान
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के भाई अरबाज खान का साल 2017 में मलाइका अरोड़ा से तलाक हुआ था। जिसके बाद उनकी लाइफ में जॉर्जिया एंड्रियानी आईं। अब उनसे अलग होने के बाद अरबाज ने 56 साल की उम्र में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी रचाई। जिससे उनके फैंस हैरान रह गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि अपनी से छोटी ल़ड़की से शादी करने पर एक्टर लगातार ट्रोल हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications