Year Ender 2023: साल 2023 में इन सितारों के घर गूंजी किलकारी, ये एक्ट्रेस बनी बिन ब्याही मां
Bollywood Pregnancy 2023: साल 2023 सिनेमा जगत के लिए बेहद स्पेशल रहा। किसी सेलिब्रिटी ने शादी कर अपना घर बसाया तो किसी के घर नन्हा मेहमान आया। इस लिस्ट में कुछ सेलिब्रिटीज ऐसे भी हैं जिन्होंने शादी करते ही प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज देकर सबको हैरान कर दिया था। आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में जो इस साल पेरेंट्स बने हैं।
1.रामचरण और उपासना
रामचरण और उपासना के घर लक्ष्मी आई है। जी हां 20 जून 2023 को उपासना ने बेबी गर्ल को जन्म दिया। आपको बता दें कि, शादी के 11 साल बाद दोनों माता-पिता बनकर काफी ज्यादा खुश थे। रामचरण ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर फैंस को ये गुड न्यूज दी थी।

2. गौहर खान-जैद दरबार
बी-टाउन की मशहूर एक्ट्रेस गौहर खान और उनके पति जैद दरबार नन्हा मेहमान आया था। एक्ट्रेस ने 10 मई 2023 को बेटे को जन्म दिया। जिसका ऐलान उन्होंने सोशल मीडिया पर किया। नए माता-पिता बनकर दोनों काफी खुश थे। हालांकि एक्ट्रेस ने बेटे के जन्म के कुछ दिन बाद ही एक्टिंग में वापसी की। मालूम हो कि गौहर और जैद ने साल 2020 में एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी।
3. इशिता दत्ता-वत्सल सेठ
फिल्म दृश्यम की मशहूर एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। 19 जुलाई को इशिता और मशहूर एक्टर वत्सल सेठ पेरेंट्स बनें।
4. स्वरा भास्कर-फहद अहमद
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और राजनेता फहद अहमद ने इस साल मार्च में शादी रचाई। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी घोषणा की जिसके कारण उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया। एक्ट्रेस ने 23 सितंबर 2023 को बेटी को जन्म दिया था। जिसका नाम राबिया रखा। उन्होंने अस्पताल से फोटो शेयर कर फैंस को गुड न्यूज दी थी।
5. इलियाना डिक्रुज
बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रुज इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने बिना शादी किए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर फैंस को हैरान कर दिया था। इलियाना ने 1 अगस्त 2023 को बेटे को जन्म दिया था। उन्होंने बेटे की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर कर फैंस को जानकारी दी।












Click it and Unblock the Notifications