Year Ender 2023: इस साल फ्लॉप हुई ये 5 फिल्में, मेकर्स का हुआ करोड़ों का नुकसान
Year Ender 2023: साल 2022 बॉलीवुड के लिए काफी खराब रहा। एक के बाद एक सभी एक्टर्स की फिल्में औंधे मुंह गिरी। लेकिन जब इस साल शाहरुख खान ने 4 साल बाद बड़े पर्दे पर शानदार कमबैक किया और उनकी फिल्म पठान ने जबरदस्त कमाई की। तो हर किसी को लगने लगना कि इस बार बॉलीवुड फैंस के लिए जबरदस्त फिल्में लाने वाला है। हालांकि कुछ फिल्में ऐसी भी रहीं जिन्हें लेकर कापी हाइप बनाया गया लेकिन वह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इस लिस्ट में आइए जानते हैं कि, कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं।
1. शहजादा
फिल्म भूल भुलैया 2 के बाद कार्तिक आर्यन की इस साल फिल्म शहजादा रिलीज हुई। जिससे फैंस को काफी उम्मीदें थीं। इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी बज क्रिएट किया गया था। लेकिन जैसे ही फिल्म थिएटर में रिलीज हुई तो ये बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। 65 करोड़ के बजट में बनी फिल्म शहजादा मुश्किल से 50 करोड़ ही कमा पाई।

2. सेल्फी
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म सेल्फी की कहानी फैंस के दिलों को नहीं छू पाई। पहले दिन इसे अच्छा रिस्प़ॉन्स मिला लेकिन धीरे-धीरे फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली। जबकि इस फिल्म के लिए सभी एक्टर्स ने दिन-रात एक करके खूब प्रमोशन भी किया था।
3. भोला
इस साल मार्च के महीने में ही अजय देवगन की फिल्म 'भोला' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में लीड रोल अदा करने के साथ ही अजय देवगन ने डायरेक्ट भी किया था। ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर मुश्किल से ही कुछ खास कमाल कर पाई। ऑडियंस और क्रीटिक्स को ये फिल्म पसंद नहीं आई।
4. किसी का भाई किसी की जान
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने फिल्म किसी का भाई किसी की जान से शानदार कमबैक किया। लंबे समय से एक्टर की फिल्में फ्लॉप जा रही थीं ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि इस बार सलमान खान की सुपरहिट फिल्म रहेगी। रिलीज के कुछ दिन तो किसी का भाई किसी की जान ने अच्छी कमाई की लेकिन ऑडियंस को कुछ खास पसंद नहीं आई।
5. आदिपुरुष
फिल्म आदिपुरुष को लेकर इस साल फैंस काफी एक्साइटेड थे। क्योंकि फिल्म की कहानी रामायण पर आधारित थी। धर्म से जुड़ी इस फिल्म के रिलीज होने का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। लेकिन जब थिएटर में आदिपुरुष लगी तो हर कोई भड़क गया। लोगों ने फिल्म की कहानी की वजह से इसे बायकॉट किया। यही वजह थी कि आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी।












Click it and Unblock the Notifications