Year Ender 2021: इंस्टाग्राम के वो 5 रील, जो साल 2021 में हुए सबसे ज्यादा वायरल

Year Ender 2021: इंस्टाग्राम के वो 5 रील, जो साल 2021 में हुए सबसे ज्यादा वायरल

नई दिल्ली, 21 दिसंबर: अधिकांश प्रमुख देशों में टिक-टॉक के बैन होने के बाद इंस्टाग्राम ने अपने प्लेटफॉर्म पर इंस्टाग्राम रील को लॉन्च किया था। जिसपर टिक-टॉक की तरह ही वीडियो बना सकते हैं। मजेदार वीडियो हो या दमदार डांस मूव्स, इंस्टाग्राम ने इन सभी को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचा दिया है। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि इंस्टाग्राम अब तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली इंस्टाग्राम रील कौन सी है? तो आइए जानते हैं कि इस साल कौन से वो 5 इंस्टाग्राम रील हैं, जो सबसे ज्यादा वायरल हुए हैं। टॉप-5 इंस्टाग्राम रील में तीन टॉप रील एक ही इंस्टाग्राम हैंडल के हैं।

1. 286 मिलियन व्यूज के साथ ये हैंडल है टॉप पर

1. 286 मिलियन व्यूज के साथ ये हैंडल है टॉप पर

Khaby Lame नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से 30 अगस्त को एक वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें Khaby Lame एक आयरन मशीन के साथ प्ले कर रहे थे। इस वीडियो को 286 मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं। वहीं रील पर लगभग 13 मिलियन से अधिक लाइक्स हैं। 286 मिलियन व्यूज की वजह ये इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली रील बन गया है। रील पर 90 हजार से ज्यादा कमेंट हैं।

2. इस बच्ची ने अपनी आंखों से जीता सबक दिल

2. इस बच्ची ने अपनी आंखों से जीता सबक दिल

shivanjaliporje.03 नाम के इंस्टाग्राम हैंडल को एक बच्ची चलाती है। इस हैंडल के 3.1 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। इस रील में बच्ची आंखों से इशारा कर रही है। उनकी एक रील को 259 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 12.2 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं। रील को 15 जून 2021 को शेयर किया गया है। उनका नाम शिवांजलि पोरजे है। शिवांजलि पोर्जे नासिक, भारत की एक बाल कलाकार हैं।

3. मछली के वीडियो ने मारी बाजी

3. मछली के वीडियो ने मारी बाजी

क्या मछली से ज्यादा सुकून देने वाला कुछ और हो सकता है क्या? अब आप सोच रहे होंगे आखिर ये कैसा सवाल है तो बता दें कि @cochinaquatic नाम के हैंडल से 20 अगस्त को एक पोस्ट किया गया था। जिसमें एक तालाब के पास एक महिला नारंगी रंग के मछलियों को खाना खिलाते दिख रही है। इस रील को 144 मिलियन से अधिक बार देखा गया है और 9 मिलियन लाइक्स मिले हैं।

4.चौथे नंबर पर भी है Khaby Lame का वीडियो

4.चौथे नंबर पर भी है Khaby Lame का वीडियो

चौथे नंबर पर भी Khaby Lame के इंस्टाग्राम हैंडल द्वारा शेयर किया गया रील है। उन्होंने एक साइलेंट कॉमेडी वाली रील बनाई है। जिसे 136 मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं। वहीं 0.8 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं। रील में दिखाया गया है कि एयर फ्लोटर्स का उपयोग करके आसानी से स्विमिंग पूल में पानी पर कैसे तैरते हैं।

5. पांचवें नंबर पर भी Khaby Lame ने मारी बाजी

5. पांचवें नंबर पर भी Khaby Lame ने मारी बाजी

यह रील चॉकलेट लवर्स पर बनाया गया है। रील में दिखाया गया है कि आप कोई चॉकलेट खरीद कर लाते हैं और वह अंदर से खाली हो तो कैसा होगा। इस इंस्टा रील को 131 मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं और 9.8 मिलियन लाइक्स मिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+