Toxic Rights Deal: यश की 'टॉक्सिक' को 'धुरंधर 2' का डर नहीं, रिलीज के पहले कूटे करोड़ों रुपये!
Toxic Rights Deal: सुपरस्टार Yash की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। डायरेक्टर Geetu Mohandas की इस महत्वाकांक्षी फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। इसके टीजर को भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ये एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसका सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' से क्लैश होगा। लेकिन यश की फिल्म ने रिलीज से पहले ही फिल्म अपने बड़े डिस्ट्रीब्यूशन डील की वजह से इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बनी हुई है।

आंध्र-तेलंगाना में 120 करोड़ का सौदा
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बाजार में फिल्म ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। निर्माता Dil Raju के बैनर Sri Venkateswara Creations के साथ ₹120 करोड़ का वितरण करार किया गया है। यह सौदा दक्षिण भारतीय बाजार में फिल्म की मजबूत पकड़ को दर्शाता है। विदेशी बाजारों के प्रमुख वितरक Phars Film ने भी 'टॉक्सिक' के साथ हाथ मिलाया है। जानकारी के मुताबिक, इस समझौते के तहत ₹105 करोड़ की अग्रिम राशि कमीशन के आधार पर तय की गई है। यह करार फिल्म के वैश्विक आकर्षण और यश की अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता को दिखाता है।
तमिलनाडु में मल्टी-डिस्ट्रीब्यूटर रणनीति
तमिलनाडु में फिल्म ने ₹63 करोड़ का अग्रिम कमीशन-आधारित सौदा किया है, जिसे हाल के वर्षों के बड़े समझौतों में गिना जा रहा है। राज्य में मल्टी-डिस्ट्रीब्यूटर मॉडल अपनाया गया है। चेन्नई में थिंक स्टूडियोज, चेंगलपट्टू में व्हाइट नाइट्स और अन्य क्षेत्रों में एस पिक्चर डिस्ट्रीब्यूशन रिलीज संभालेंगे।
'धुरंधर 2' से सीधी टक्कर
बॉक्स ऑफिस पर 'टॉक्सिक' का मुकाबला Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 से होगा, जो उसी दिन रिलीज हो रही है। एक तरफ यश की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, तो दूसरी ओर 'धुरंधर' फ्रैंचाइज़ की लोकप्रियता।
भारी बजट, मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन और स्टार पावर के दम पर 'टॉक्सिक' 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने की तैयारी में है।












Click it and Unblock the Notifications