बॉबी देओल और संजय दत्त नहीं, ये है फिल्म इंडस्ट्री का सबसे महंगा विलेन, फीस जानकर थम जाएंगी सांसें
Highest Paid Villain: पिछले कुछ समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर साउथ की फिल्मों तक हीरो के साथ साथ विलेन का भी एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। इन दिनों दर्शक फिल्म के लीड हीरो के साथ साथ मूवी के विलेन को भी खूब पसंद कर रहे हैं।
फिल्म इंडस्ट्री का सबसे महंगा विलेन
लोग न सिर्फ लीड एक्टर की तारीफ कर रहे हैं बल्कि मूवी के ब्लॉकबस्टर होने का क्रेडिट काफी हद तक विलेन की दमदार एक्टिंग को भी दिया जा रहा है। आज के समय में फिल्म के खलनायक भी लीड हीरो की तरह अहम रोल निभाते हैं और कभी-कभी तो हीरो से ज्यादा लाइमलाइट भी चुरा लेते हैं। आज के समय में विलेन भी हीरो के बराबर ही मोटी फीस वसूलने लगे हैं। आइए आपको बताते हैं कौन है फिल्म इंडस्ट्री का सबसे महंगा विलेन।

सुपरस्टार यश की फैन फॉलोइंग
कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार यश भले ही अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में गुंडे के रूप में नजर आए हों लेकिन लोगों ने उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की है। उन्होंने साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम कर खूब नाम कमाया है। उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग भी है।
विलेन के किरदार के लिए वसूली सबसे ज्यादा फीस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नितेश तिवारी ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' में रावण का रोल निभाने के लिए साउथ के फेमस एक्टर यश को चुना है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। वहीं साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता के के रोल में दिखाई देंगी।
रावण के रोल के लिए 150 करोड़ रुपए
कहा जा रहा है कि यश बॉलीवुड में विलेन के तौर पर एंट्री करने वाले हैं और यही कारण है कि वह फिल्म 'रामायण' का हिस्सा बनने के लिए तैयार हुए हैं। खबर है कि यश ने रावण का रोल निभाने के लिए मेकर्स से 150 करोड़ रुपए की फीस ली है। ऐसे में यश हाईएस्ट पेड विलेन बन गए हैं।
यश ने कई बड़े एक्टरों को पीछे छोड़ा
आपको बता दें कि विलेन के तौर पर फीस वसूलने में यश ने कई बड़े एक्टरों को पीछे छोड़ दिया है। खबर है कि साउथ के दमदार एक्टर कमल हासन ने कथित तौर पर नाग अश्विन की 'कल्कि 2898 एडी' में विलेन का रोल निभाने के लिए सिर्फ 25 करोड़ रुपये की फीस ली है। इससे पहले साउथ के ही फेमस एक्टर विजय सेतुपति ने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में विलेन बनने के लिए 21 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।
संजय दत्त ने विलेन बनने के लिए ली थी इतनी फीस
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सैफ अली खान ने फिल्म 'आदिपुरुष' में रावण का रोल निभाने के लिए 10 करोड़ रुपये की फीस ली थी। वहीं इमरान हाशमी ने भी सलमान खान के 'टाइगर 3' मूवी में विलेन बनने के लिए 10 करोड़ रुपये लिए थे। संजय दत्त ने फिल्म 'केजीएफ 2' में विलने का किरदार निभाने के लिए 9 करोड़ रुपये चार्ज किए थे और फहद फाजिल ने 'पुष्पा 2' मूवी में विलेन बनने के लिए सिर्फ 6 करोड़ रुपए की फीस ली है। ऐसे में यश सबसे महंगे विलेन बन गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications