Yami Gautam की कार कलेक्शन में शामिल हैं ये लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी दौलत की मालकिन हैं एक्ट्रेस?
'विकी डोनर' जैसी बेहतरीन फिल्म में अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने वाली यामी गौतम का आज जन्मदिन है। एक्ट्रेस अपनी असल जिंदगी में भी लग्जरी लाइफ जीती हैं। आइए जानते हैं यामी गौतम का कुल नेटवर्थ।
Yami Gautam Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम का आज यानी 28 नवंबर को 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। यामी गौतम ने अपने फिल्मी करियर में अब तक एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। एक्ट्रेस अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लेती हैं। यामी गौतम का नाम उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो रियल लाइफ में बेहद लग्जीरियस लाइफ जीती हैं। एक्ट्रेस के जन्मदिन पर आज हमको आपको बताते हैं कि उनका कुल कितना नेटवर्थ है।
Recommended Video

यामी गौतम का नेटवर्थ
यामी गौतम अपनी फिल्मों के लिए मोटी रकम वसुलती हैं। वह फिल्मों के अलावा कई ऐड भी करती हैं। एक्ट्रेस अब तक 'फेयर एंड लवली', 'ग्लो एंड लवली', 'कारनेटो', 'सैमसंग मोबाईल' और 'वेनेसा केयर' जैसे ब्रांड के ऐड कर चुकी हैं। जिससे उनकी अच्छी खासी कमाई हो जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक यामी गौतम की टोटल नेटवर्थ 40 करोड़ रुपये के आस पास है।

यामी गौतम का आलीशान घर
यामी गौतम बहुत ही लग्जरी लाइफ जीना पसंद करती हैं और मुंबई में उनका आलीशान घर है। जिसकी कीमत करोड़ों में है। इस घर के अलावा एक्ट्रेस के पास लगभग और भी कई प्रापर्टीज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन सबकी कीमत लगभग 2 करोड़ के आसपास होगी। इसके अलावा यामी को लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है।

यामी गौतम का कार कलेक्शन
आपको बता दें कि, यामी गौतम के पास आलीशान के घर के साथ ऑडी ए8 है और साथ ही कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं। इसके अलावा यामी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने घुमने की और खाने की फोटो शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस को 16.9 मिलियन लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। इसके अलावा यामी गौतम इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं।

यामी गौतम का करियर
यामी गौतम ने 20 साल की उम्र से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। एक्ट्रेस ने सबसे पहले छोटे पर्दे पर कदम रखा था और टीवी शो चांद के पार से अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद यामी गौतम ने साल 2012 में फिल्म विक्की डोनर से बॉलीवुड में डेब्यू किया। न्होंने इसके बाद एक्शन जैक्शन, बदलापुर, काबिल, उरी जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

यामी गौतम की पर्सनल लाइफ
यामी गौतम फिलहाल अपनी पर्सनल लाइफ में बेहद खुश हैं। उन्होंने अपने लॉग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आदित्य धर के साथ गुप-चुप शादी की थी। दोनों अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। यामी गौतम उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो फिल्मों के साथ-साथ अपनी मैरिड लाइफ को भी अच्छे से बैलेंस करती हैं। फिलहाल एक्ट्रेस को सभी फैंस जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications