World Richest Actor: ये है दुनिया का सबसे अमीर एक्टर, अमिताभ बच्चन और शाहरुख को भी छोड़ा पीछे
World Richest Actor: सिनेमा इंडस्ट्री के अमीर और हाइएस्ट पेड एक्टर्स के नामों का जब भी जिक्र होता है तो हिंदी सिनेमा के कई नाम जैसे शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन का नाम टॉप एक्टर्स की लिस्ट में आता है। मगर क्या आपको पता है कि एक एक्टर ऐसा भी है, जिसका नाम लिस्ट में इनसे भी ऊपर आता है।
फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसी इंडस्ट्री है, जो लोगों का मनोरंजन करने के लिए बनी है। यहां फैंस के चहेते एक से बढ़कर एक स्टार्स हैं। मगर कई स्टार्स ऐसे हैं, जो इस मनोरंजन के लिए मोटी रकम वसूलते हैं। ऐसे ही एक नाम के बारे में हम आपको बताएंगे, जिसकी फीस जानकर आप भी दांतो तले उंगली दबा लेंगे।

पूरी दुनिया के सबसे अमीर एक्टर की लिस्ट में पहला नाम रॉबर्ट डाउनी जूनियर का आता है। हॉलीवुड इंडस्ट्री में रॉबर्ट मशहूर एक्टर हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है।
रॉबर्ट की कुल नेट वर्थ जानने के लिए भी अकसर फैंस बेताब रहते हैं। बता दें कि एक्टर को मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में आयरन मैन के रूप में बेहतरीन एक्टिंग के लिए भी जाना जाता है।
रॉबर्ट की कुल नेटवर्थ 300 मिलियन डॉलर है। MCU में एक्टर ने 500 मिलियन से लेकर 600 मिलियन के बीच की कमाई की है। बतौर आयरन मैन लोग उनके लिए पागल रहते हैं। आयरन मैन का कैरेक्टर एक ऐसा कैरेक्टर है, जिसपर फैंस अपना दिल हार बैठते हैं।
ऐसा नहीें है कि हॉलीवुड सुपरस्टार रॉबर्ट को यूं ही ये फेम मिल गया। अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने भी काफी मुश्किलों का सामना किया। करियर में उन्होंने कई सारे उतार चढ़ाव देखे हैं। मगर आज वे जिस मुकाम पर हैं, फैंस उनकी एक झलक देखने को बेताब रहते हैं। मार्वल का क्रेज पूरी दुनिया में है।
मगर रॉबर्ट अपनी कई फिल्मों के अलावा मार्वल में दमदार किरदार के लिए ज्यादा मशहूर हैं। आयरन मैन के तौर पर उन्होंने दमदार एक्टिंग से करोड़ों दिलों को जीता है।












Click it and Unblock the Notifications