World Cup 2023: वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान शाहरुख खान ने जीता फैंस का दिल, लोग बोले- 'रियल किंग'
World Cup 2023 Final: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम रविवार 19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। इस दौरान वहां तमाम बॉलीवुड सेलेब्स भी भारतीय टीम का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचे। वहीं सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देख फैंस उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं।
दरअसल, शाहरुख खान पत्नी गौरी खान और अपने पूरे परिवार के साथ मैच देखने पहुंचे। वायरल हो रहे इस वीडियो में उनके साथ पत्नी गौरी खान और आशा भोंसले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह बैठे हुए नजर आए। इस दौरान आशा भोसले चाय पी रही थीं लेकिन जैसे ही उन्होंने खत्म की तो वह खाली चाय के कप को लेकर बैठी थी।

दरअसल, आशा भोसले काफी देर से खाली कप लेकर बैठी थीं ऐसे में जब शाहरुख खान की उस पर नजर पड़ी तो उन्होंने सिंगर का झूठा कप पकड़ा और वह खुद उसे बाहर रखने के लिए चले गए। ये देखकर तुरंत वहां पर स्टाफ के मेंबर्स पहुंचे और झूठे कप को वहां से लेकर चले गए। अब सोशल मीडिया पर किंग खान के इस जेस्चर की जमकर तारीफ हो रही है।
बता दें कि, शाहरुख खान की इस सादगी देख फैंस फिदा हो गए हैं। इंटरनेट पर लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देखने के लिए शाहरुख के अलावा तमाम बॉलीवुड सेलेब्स टीम इंडिया को चीयर करने पहुंचे थे। जिसमें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना और उर्वशी रौतेला शामिल थे।
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म जवान रिलीज हुई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। इसके अलावा एक्टर ने सलमान खान की टाइगर 3 में कैमियो किया। अब वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म डंकी में नजर आएंगे। जिसे राजकुमार हिरानी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन इरानी लीड रोल में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications