World Cup 2023: डेविड वॉर्नर के आउट पर रणवीर सिंह ने अजीबो-गरीब हरकत, फैंस बोले- 'ओवरएक्टिंग की दुकान'

World Cup 2023: 19 नवंबर 2023 को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए फाइनल वर्ल्ड कप मैच में इंडिया हार गई। इससे ना सिर्फ टीम बल्कि भारत की उम्मीदें भी टूट गई। हालांकि इस मैच के दौरान तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने भारतीय टीम का हौसला बढ़ाया। अब मैच देखने पहुंचे अभिनेता रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

भले ही भारत को वर्ल्ड कप में हार मिली लेकिन इस दौरान स्टेडियम में कई तरह के दृश्य देखने को मिले। ऐसा ही एक वीडियो रणवीर सिंह का सामने आया है जिसमें वह कुछ ज्यादा ही एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। दरअसल, टीम ऑस्ट्रेलिया के शानदार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर काफी देर से आउट नहीं हो रहे थे। लेकिन जैसे ही उनका विकेट गिरा तो ये देखकर रणवीर सिंह खुद को कंट्रोल नहीं कर पाए और वह खुशी से झूम उठे।

Ranveer Singh

रणवीर सिंह की इस वीडियो में देखा जा सकता है जैसे ही डेविड विकेट गिरने के बाद पवेलियन में लौटते हैं तो देखकर रणवीर सिंग एक्साइटेड हो जाते हैं। वह कुछ अजीब तरह के एक्शन करने लगते हैं। इसके बाद उनका गुस्से वाला एक्सप्रेशन और वह पब्लिक के सामने जोर से चिल्लाने लगते हैं। इस दौरान उनके साथ दीपिका पादुकोण भी मौजूद होती हैं। एक्टर की ऐसी हरकत को देखकर लोग उन्हें अब ट्रोल कर रहे हैं।

रणवीर सिंह की इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, इतनी ओवरएक्टिंग करने की क्या जरूरत थी। वहीं एक ने लिखा, ये बहुत ओवरएक्टिंग की दुकान है। एक अन्य यूजर ने लिखा, "माता आ गई है", तो वहीं दूसरे यूजर लिखते हैं, " भाई रणवीर ये आईफा अवॉर्ड्स नहीं है"। यहां देखें पूरा वीडियो

बता दें कि, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के मोदी स्टेडियम में हुआ। पहले बल्लेबाजी भारत ने की थी और कुल 240 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी कर भारत को 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच को देखने स्टेडियम में तमाम बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे थे। जिसमें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा शाहरुख खान, गौरी खान, आयु्ष्मान खुराना और विवेक ओबेरॉय शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+