World Cancer Day 2023: बॉलीवुड के वो 5 अनमोल स्टार्स जिन्होंने बहादुरी से कैंसर से लड़ी जंग और हासिल की जीत
World Cancer Day 2023: विश्व कैंसर दिवस के इस खास अवसर पर जानें उन सेलेब्स के बारे में जिन्होंने कैंसर जैसी बीमारी से लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की।

World Cancer Day 2023: हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच कैंसर जागरूकता को बढ़ाना और दुनिया भर में कैंसर की रोकथाम, पहचान और उपचार को बढ़ावा देना है। कई बॉलीवुड हस्तियों ने कैंसर से अपनी लड़ाई के बारे में खुलकर बात की है। अपनी कहानी शेयर करके ये सभी सेलेब्स कैंसर से जूझ रहे सभी लोगों के लिए एक प्रेरणा बन रहे हैं। आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड की कुछ ऐसे एक्टरों के बारे में जिन्होंने बड़ी ही बहादुरी से कैंसर से लड़ाई लड़ी और आखिरकार जीत हासिल की।

सोनाली बेंद्रे
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे को साल 2018 में अपने मेटास्टेटिक कैंसर का पता चला था। उन्होंने अपने इस कैंसर का इलाज अमेरिका में करवाया था और वह आखिरकार कैंसर मुक्त होकर भारत लौटी थीं। उन्होंने 'कल हो ना हो' और 'सरफरोश' जैसी कई बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अभिनय किया है।

सजंय दत्त
साल 2020 में संजय दत्त को लंग कैंसर का पता चला था। हालांकि प्राइमरी स्टेज पर जल्दी इलाज होने के चलते वह अपने इस कैंसर से जंग जीत पाए थे। उन्होंने कैंसर पर अपनी जीत की घोषणा की और अपने बच्चों के 10वें जन्मदिन पर लोगों को अपने इस संघर्ष के बारे में बताया। संजय दत्त साल 2022 में साउथ की ब्लॉकबस्ट फिल्म केजीएफ-चैप्टर 2 में नेगेटिव किरदार में नजर आए थे। इसके अलावा वह बॉलीवुड फिल्म शमशेरा और सम्राट पृथ्वीराज में भी नजर आए थे।

ताहिरा कश्यप
फिल्म निर्माता ताहिरा कश्यप बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी हैं। उन्हें साल 2018 में अपने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता चला था। ताहिरा ने सही समय पर उचित दवा और ट्रीटमेंट की मदद से इस कैंसर को हरा दिया और बाद में उन्होंने दर्शकों से स्तन कैंसर जागरूकता फैलाने का आग्रह भी किया। उन्होंने लोगों के बीच ब्रेस्ट कैंसर को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए अपने गंजेपन की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं थी और लोगों को अपने संघर्ष की कहानी सुनाई थी।

किरण खेर
साल 2021 में बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर को अपने मल्टीपल मायलोमा कैंसर के बारे में पता चला था। उन्होंने तब लोगों को बताया था कि उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक नहीं चल रही है। इसका इलाज जल्द से जल्द होना जरूरी है। कोई भी उपचार या इसके दुष्प्रभावों से गुजरना पसंद नहीं करता है। ऐसे में इसका ट्रीटमेंट जरूरी है। किरण खेर 'इंडियाज गॉट टैलेंट' जैसे रिएलिटी शो में पैनल जज के तौर पर नजर आ चुकी हैं।

लिसा रे
भारतीय-कनाडाई एक्ट्रेस लीजा रे मल्टीपल मायलोमा जैसे एक दुर्लभ और लाइलाज ब्लड कैंसर से पीड़ित हो गई थीं। स्टेम सेल ट्रांसप्लांट प्राप्त करने से पहले उन्हें चार महीने कीमोथैरेपी से गुजरना पड़ा था। स्टेम सेल ट्रांसप्लांट करने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था- मैं डरी हुई थी, लेकिन मुझे एक मौका लेना था और मैं बच गई। यह अब तक का सबसे अच्छा क्रिसमस का गिफ्ट था। मेरा नया जन्म हुआ है और उसके साथ ही मझे एक नया एहसास भी हुआ है। फरवरी 2010 में लीजा रे कैंसर मुक्त हो गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications