Women Reservation Bill: 'पीएम मोदी की वजह से ही सब हुआ है...', जानें महिला आरक्षण पर क्या बोलीं कंगना रनौत
Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। कंगना ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बीमारी का खुलासा किया है। कंगना ने लिखा है कि वह पिछले एक साल से बीमार चल रही हैं। उनका शरीर किसी न किसी वजह से बार-बार बीमार हो जा रहा है। पिछले कुछ समय से कंगना रनौत डेंगू से ग्रसित थी। हालांकि इन सबके बीच आज यानी 19 सितंबर 2023 को कंगना रनौत दिल्ली पहुंची हैं। आपको बता दें कि कंगना रनौत को नए संसद भवन पहुंचते हुए देखा गया। नए संसद भवन पहुंची कंगना रनौत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही कंगना रनौत ने कैमरे पर पीएम मोदी की तारीफ भी की।
नए संसद भवन पहुंचीं कंगना रनौत
आपको बता दें कि आज यानी 19 सितंबर 2023 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए संसद भवन की शुरुआत हुई। इस दिन पुराने संसद भवन को अलविदा कहने के बाद नए संसद भवन में विशेष सत्र का आयोजन किया है। इसके साथ ही नए संसद भवन में महिला आरक्षण बिल को भी मंजूरी मिली। इसी बीच एक वीडियो इस समय इंटरनेट पर छाया हुआ है जिसमें कंगना रमौत भी नए संसद भवन के प्रांगण में नजर आईं।

लोगों ने कंगना रनौत का उड़ाया मजाक
कंगना रनौत को नए संसद भवन के बाहर देखकर जहां उनके फैंस खुस हो रहे हैं वहीं कई लोग उनका जमकर मजाक भी उड़ा रहे हैं। लोगों का कहना है कि कंगना का न तो लोकसभा से कोई लेना देना है और न ही राज्यसभा से तो फिर ये अचानक तबीयत खराब में नए संसद भवन क्यों पहुंच गई हैं। आपको बता दें कि कंगना रनौत ने हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान श्रीराम से की थी और अब वह नए संसद भवन में पहुंच गई हैं।
महिला आरक्षण बिल की मंजूरी पर कंगना रनौत का बयान
महिला आरक्षण बिल को मंजूरी मिलते ही बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा है कि अब हमारा वक्त आ चुका है। कंगना ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सारा देश एक नए युग का गवाह बन गया है। आपको बता दें कि कंगना रनौत इस खास मौके पर बहुत ही प्यारी साड़ी पहने नजर आ रही थीं।
कंगना ने कहा- राजनीति में महिलाओं का करियर मुश्किल
कंगना ने महिला आरक्षण बिल पर कैमरे के सामने बात की। उन्होंने कहा- राजनीति में महिलाओं के लिए करियर बनाना बहुत मुश्किल होता है। नए संसद का पहला सेशन वूमन एम्पावरमेंट को समर्पित होना महिलाओं के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने आगे कहा- पीएम मोदी जबसे देश के प्रधानमंत्री बने हैं उन्होंने काफी कुछ किया है। इसका सारा क्रेडिट उन्हें जाता है। अब महिलाएं कॉम्बैट फील्ड जैसे सेना, एयरफोर्स में ज्यादा नजर आती हैं। ये नया युग है। वहीं कंगना ने नए संसद भवन की बिल्डिंग को खूबसूरत बताया।
ईशा गुप्ता ने भी की पीएम मोदी की तारीफ
वहीं कंगना रनौत के साथ साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी नए संसद भवन में पहुंची थीं। इस दौरान ईशा गुप्ता ने एथनिक सूट पहन रखा था। ईशा गुप्ता ने महिला आरक्षण बिल पर बात की। ईशा ने इस बिल को मंजूरी दिए जाने के फैसले की तारीफ की। उन्होंने कहा- ये बहुत ही खूबसूरत है जो मोदी जी ने किया है। ये उनकी प्रगतिशील सोच है। इस बिल से महिलाओं को बराबरी का हक मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications