Kapil Sharma Show: क्या टीवी पर शो की नहीं होगी वापसी? जानिए कपिल शर्मा का अगला प्लान

'द कपिल शर्मा शो' फिलहाल कुछ दिनों के लिए ब्रेक पर जा रहा है क्योंकि, कपिल शर्मा की पूरी टीम अमेरिका और कनाडा के दौरे पर जा रही है।

मुंबई, 26 मई: कॉमेडियन कपिल शर्मा ने हमेशा से फैंस को अपने जोक से हंसाकर उनका मनोरंजन किया है। लंबे समय से उनका ये शो कईं बार विवादों में भी रहा लेकिन अब कपिल शर्मा के शो में कुछ दिनों का ब्रेक लग रहा है। जी हां आप सही सुन रहे हैं। कपिल शर्मा की पूरी टीम अमेरिका और कनाडा के दौरे पर जा रही है। जिसके बाद अब सवाल ये उठता है कि, क्या ये शो टीवी पर वापसी करेगा या फिर कपिल शर्मा का कोई और प्लान है।

कपिल शर्मा शो को लेकर नया अपडेट

कपिल शर्मा शो को लेकर नया अपडेट

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने 'द कपिल शर्मा शो' के जरिए एक लंबा सफर तय किया था। हालांकि उनके इस सफर में उनको कईं बार कुछ चुनौतियां भी आईं। लेकिन इसके बावजूद फैंस हर हफ्ते उनके शो का इंतजार करते हैं। आज इस शो से कपिल शर्मा ने अपनी अलग पहचान बना ली है। अब इस शो को लेकर एक बार फिर नया अपडेट सामने आया है।

क्या टीवी पर लौटेगा शो?

क्या टीवी पर लौटेगा शो?

बता दें कि, 'द कपिल शर्मा शो' ऑफ एयर हो रहा है। दरअसल, उनकी टीम चंदा प्रभाकर, कृष्णा अभिषेक, किकी शारदा, सुमोना चक्रवर्ती और अन्य अमेरिका और कनाडा के दौरे पर जा रहे हैं। जिसके बाद द कपिल शर्मा शो पर कुछ दिनों के लिए टेलीविजन पर नहीं नजर आएगा। लेकिन अब सवाल ये है कि, क्या इस ब्रेक के बाद द कपिल शर्मा शो फिर वापसी करेगा या नहीं?

OTT पर शिफ्ट होगा शो?

OTT पर शिफ्ट होगा शो?

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अब ओटीटी पर अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं और खुद को सिर्फ एक शो तक सीमित नहीं रखना चाहते। रिपोर्ट्स के मुताबिक, माना जा रहा है कि कपिल का शो सोनी के ओटीटी पर शिफ्ट हो सकता है। खबर ये भी है कि, कपिल की टीवी पर वापसी नहीं हो सकती है। हालांकि, अभी तक इस बात की कोई भी पुष्टि नहीं हुई है।

कपिल शर्मा ने बनाई अलग पहचान

कपिल शर्मा ने बनाई अलग पहचान

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपनी एक्टिंग और कॉमेडी से फैंस का दिल जीता है। आज उनकी एक अलग पहचान है। वह कईं समय से फैंस को हंसाकर उनका मनोरंजन कर रहे हैं। हालांकि, उनको कईं बार विवादों का भी सामना करना पड़ा जिससे उनको कईं दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+