विल स्मिथ को ऑस्कर से 10 सालों के लिए किया गया बैन, थप्पड़कांड के बाद लिया गया बड़ा फैसला

विल स्मिथ को ऑस्कर से 10 सालों के लिए किया गया बैन, थप्पड़कांड के बाद लिया गया बड़ा फैसला

लॉस एंजिल्स (यूएस), 09 अप्रैल: ऑस्कर 2022 में विल स्मिथ की थप्पड़ की घटना के कुछ दिनों बाद, एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने शुक्रवार (08 अप्रैल) को 'द परस्यूट ऑफ हैप्पीनेस' स्टार विल स्मिथ को 10 सालों के लिए बैन कर दिया है। शुक्रवार को एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने विल स्मिथ पर प्रतिबंध लगाने के लिए मतदान किया। जिसके बाद 10 वर्षों के लिए सभी अकादमी आयोजनों से उन्हें प्रतिबंधित कर दिया गया। अकादमी द्वारा बयान के माध्यम से इस फैसले की घोषणा की गई है।

Recommended Video

    Will Smith पर Oscar की सख्त कार्रवाई, 10 साल के लिए Banned| वनइंडिया हिंदी
    एकेडमी ने विल स्मिथ को लेकर दिया ये बयान

    एकेडमी ने विल स्मिथ को लेकर दिया ये बयान

    एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज के अध्यक्ष डेविड रुबिन और सीईओ डॉन हडसन ने बयान में कहा, "आज, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने उनके इस्तीफे को स्वीकार करने के अलावा, ऑस्कर में विल स्मिथ के कार्यों का सबसे अच्छा जवाब देने के बारे में चर्चा करने के लिए एक बैठक बुलाई थी। बोर्ड ने फैसला किया है, 8 अप्रैल 2022 से 10 साल की अवधि के लिए विल स्मिथ को किसी भी अकादमी के कार्यक्रमों या आयोजनों में, व्यक्तिगत रूप से या वस्तुत अकादमी पुरस्कारों तक में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।''

    विल स्मिथ के इस्तीफे के बाद जल्दी किया गया बैठक

    विल स्मिथ के इस्तीफे के बाद जल्दी किया गया बैठक

    लॉस एंजिल्स में शुक्रवार (08 अप्रैल) को हुई बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, विल स्मिथ द्वारा पिछले सप्ताह अकादमी से इस्तीफे की घोषणा के बाद शुरू में 18 अप्रैल को होने वाली बैठक में तेजी लाई गई थी। पहले एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक 18 अप्रैल को होने वाली थी। जिसको 10 दिन पहले यानी 08 अप्रैल को ही कर लिया गया।

     'ऑस्कर 2022 को विल स्मिथ के कामों ने खराब कर दिया...'

    'ऑस्कर 2022 को विल स्मिथ के कामों ने खराब कर दिया...'

    अकादमी ने अपने बयान में आगे कहा, "94वां ऑस्कर हमारे समुदाय के कई व्यक्तियों का उत्सव मनाने के लिए था, जिन्होंने पिछले साल अविश्वसनीय काम किया था, हालांकि, उन क्षणों को अस्वीकार्य और हानिकारक व्यवहार से ढक दिया गया था। विल स्मिथ के मंच पर किए गए कामों ने सब खराब कर दिया।''

    ऑस्कर 2022 में जो हुआ, उसके लिए हमें खेद है...'

    ऑस्कर 2022 में जो हुआ, उसके लिए हमें खेद है...'

    अकादमी ने कहा, हमारे प्रसारण के दौरान, हमने कमरे में स्थिति को पर्याप्त रूप से संबोधित नहीं किया था। डेविड रुबिन और सीईओ डॉन हडसन ने कहा, "ऑस्कर 2022 में जो हुआ उसके लिए, हमें खेद है। यह हमारे लिए दुनिया भर में अपने मेहमानों, दर्शकों और हमारे अकादमी परिवार के लिए एक उदाहरण स्थापित करने का एक अवसर था, लेकिन शायद हम उतनी तैयारी नहीं कर कर पाए और हममें ही कमी रही।''

     विल स्मिथ ने पहले मारा थप्पड़ और चिल्लाकर कहा- मेरी पत्नी का नाम मत लेना

    विल स्मिथ ने पहले मारा थप्पड़ और चिल्लाकर कहा- मेरी पत्नी का नाम मत लेना

    बता दें कि शो ऑस्कर 2022 के होस्ट और कॉमेडियिन क्रिस रॉक ने विस स्मिथ की पत्नी जैडा पिंकेट स्मिथ के गंजेपन का मजाक उड़ाया था। अपनी पत्नी के ऊपर बने जोक्स पर विल स्मिथ गुस्सा हुए और अपनी सीट से उठे और मंच पर जाकर क्रिस रॉक को थप्पड़ मार दिया। स्मिथ अपनी सीट पर लौट आए और चिल्लाया, "मेरी पत्नी का नाम अपने मुंह से मत लेना।''

    थप्पड़ मारने के कुछ ही देर बाद विल स्मिथ को मिला ऑस्कर

    थप्पड़ मारने के कुछ ही देर बाद विल स्मिथ को मिला ऑस्कर

    घटना के कुछ मिनट बाद विल स्मिथ को 94वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता घोषित किया गया। 'किंग रिचर्ड' के लिए विल स्मिथ को ऑस्कर मिला। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (प्रमुख भूमिका) के लिए अपना पहला ऑस्कर स्वीकार करते हुए, विल स्मिथ ने अकादमी और साथी नामांकित व्यक्तियों से माफी मांगी लेकिन क्रिस रॉक का उल्लेख नहीं किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+