भरे मंच पर क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के बाद विल स्मिथ ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी, बोले- मैं शर्मिंदा हूं
वॉशिंगटन, 29 मार्च। हॉलीवुड सुपर स्टार विल स्मिथ ने जिस तरह से एकेडमी अवॉर्ड समारोह के दौरान क्रिस रॉक को मंच पर थप्पड़ मारा उसके बाद से लगातार उनकी इस हरकत की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि विल स्मिथ ने इस तरह का व्यवहार किया है। हालांकि विल स्मिथ ने अपनी इस हरकत पर समारोह के दौरान बाद में मांफी मांगी थी, लेकिन अब उन्होंने एक बार फिर से सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट करके आधिकारिक रूप से क्रिस रॉक से मांफी मांगी है।

हिंसा किसी भी रूप में स्वीकार नहीं
विल स्मिथ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमे उन्होंने लिखा हिंसा किसी भी रूप में जहरीली होती है और यह चीजों को बिगाड़ती है। बीती रात एकेडमी अवॉर्ड्स में मेरा बर्ताव कतई स्वीकार योग्य नहीं है और यह अक्षम्य है। मुझपर किया किसी भी तरह का मजाक मुझे स्वीकार है और मैं इसे काम का हिस्सा मानता हूं, लेकिन मेरी जेडा (विल स्मिथ की पत्नी) की मेडिकल स्थिति पर मजाक मेरे लिए बहुत ज्यादा हो गया और मैं उसे बर्दाश्त नहीं कर सका और मैंने भावात्मक रूप से अपनी यह प्रतिक्रिया दी।

अपनी हरकत पर शर्मिंदा
मैं सार्वजनिक रूप से क्रिस से माफी मांगना चाहता हूं। मैंने अपनी सीमा को पार किया है और मैं गलत था। मैं शर्मिंदा हूं, मैने जो हरकत की वह कतई उस दिशा में नहीं है जैसा व्यक्ति मैं बनना चाहता हूं। प्यार और दया की इस दुनिया में हिंसा की कोई जगह नहीं है। मैं एकेडमी से भी मांफी मांगना चाहता हूं, शो के प्रोड्यूसर से भी मांफी मांगना चाहता हूं, शो में हिस्सा लेने आए लोगों से माफी मांगना चाहता हूं और उन तमाम लोगों से माफी मांगना चाहता हूं जोकि इस शो को देख रहे थे। मैं विलियम्स के परिवार से भी माफी मांगना चाहता हूं और अपने किंग रिचर्ड परिवार से भी माफी मांगना चाहता हूं। मुझे इस बात का गहरा अफसोस है कि मेरे व्यवहार ने हम सभी की एक भव्य यात्रा को दाग दिया है।

विल स्मित खी हरकत की शुरू हुई जांच
वहीं विल स्मिथ के बर्ताव के बाद अब एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने भी उनकी निंदा की है। जिस तरह से क्रिस रॉकको विल स्मिथ ने नेशनल टीवी पर सबके सामने थप्पड़ मारा उसको लेकर एकेडमी ने विल स्मिथ की निंदा करते हुए कहा कि हमने इसकी आधिकारिक समीक्षा शुरू कर दी है। बता दें कि क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी को लेकर एकेडमी अवॉर्ड के मंच से मजाक किया था, जिससे विल स्मिथ नाराज हो गए थे और उन्होंने स्टेज पर जाकर क्रिस को थप्पड़ जड़ दिया था।












Click it and Unblock the Notifications