अब Bigg Boss में एंट्री लेंगे ओरी! अफवाहों पर क्या बोले 'मिस्ट्री मैन'?
Orry's Entry in Bigg Boss: बिग बॉस में एंट्री लेने को लेकर ओरी उर्फ ओरहान की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। वैसे तो ओरी हर सेलेब के साथ अपने फोटो डंप को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इससे नेटिजन्स के मन में उनके बारे में जानने की काफी इच्छा भी बढ़ जाती है। ऐसे में खबरें हैं कि ओरी के बारे में दुनिया जाने, इसलिए वे बिग बॉस के घर में एंट्री ले रहे हैं।
बीबी हाउस में एंट्री लेंगे ओरी?
खबरें हैं कि ओरी जल्द ही बीबी हाउस में एंट्री ले सकते हैं। अब देखना ये होगा कि वे बतौर कंटेस्टेंट वहां आएंगे या फिर वाइल़्ड कार्ड एंट्री बनकर। लेकिन जो भी हो, ओरी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। बताते चलें कि सेलेब का कोई भी इवेंट हो औऱ ओरी वहां पर ना हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। कोई ऐसा सेलेब नहीं होगा, जिसके साथ ओरी की तस्वीर नहीं होगी।

लोगों के मन में उमड़ रहे सवाल
बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाओं से लेकर अंबानी परिवार तक के साथ ओरी चिल करते दिखते हैं। ऐसे में हर फोटो में इस शख्स को देखने के बाद लोगों के मन में यही सवाल उमड़ा कि आखिर ये ओरी है कौन। ये करता क्या है और इसका बॉलीवुड से क्या नाता है?
ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो ओरी जल्द ही बिग बॉस 17 के घर में एंट्री लेंगे। हालांकि, अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि वो बीच में ही घर छोड़ देंगे या वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर घर में ही रहेंगे। एंटरटेनमेंट पोर्टल के हवाले से, ओरी कल सेट पर होंगे और उम्मीद है कि वह शो के होस्ट सलमान खान के साथ अपना एंट्री सीक्वेंस शूट करेंगे। बॉलीवुड सुपरस्टार घर के अंदर दर्शकों को प्रतियोगियों से परिचित कराएंगे। हालांकि वे घर बीच में ही छोड़ देंगे या फिर टिके रहेंगे, इस बात की कोई जानकारी नहीं है।
क्या बोले ओरी?
बुधवार की रात, जब ओरी मुंबई में फ़ार्रे की स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे तो पैपराजी ने उनकी तस्वीर खींच ली। हालाँकि, जब ओरहान ने रेड कार्पेट पर पोज़ दिया, तो शटरबग्स ने उनसे पूछा कि क्या वह बिग बॉस 17 के घर में एंट्री कर रहे हैं। "ओरी, बिग बॉस जा रहे हो?" पैपराजी में से एक ने पूछा। शुरुआत में, ओरी मुस्कुराए और फिर मजाक में पैप्स से पूछा, 'कौनसा बॉस?'












Click it and Unblock the Notifications