एक और खान की टूटी शादी, इमरान-अवंतिका लेंगे तलाक? पैसा या अफेयर क्या है वजह?

नई दिल्ली, 16 मई। बॉलीवुड नें इन दिनों बहुत सारे सितारों की शादी टूटने की खबर सामने आ रही है, जिसने सिने दर्शकों को दुखी कर दिया है। दो दिन पहले एक्टर सोहेल खान के तलाक की खबर ने लोगों को बेचैन कर दिया था तो वहीं दूसरी ओर आज एक और खान की शादी टूटने की खबर सामने आ रही है। यहां बात हो रही है एक्टर इमरान खान की, जिनके बारे में कहा जा रहा है कि वो अपनी पत्नी अवतिंका मलिक से फाइनली अलग होने जा रहे हैं।

इमरान और अवंतिका का होगा तलाक?

इमरान और अवंतिका का होगा तलाक?

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक इमरान और अवंतिका लंबे वक्त से अलग रह रहे हैं और दोनों अब एक-दूसरे को शादी के बंधन से आजाद करना चाहते हैं और इसलिए दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है। मालूम हो कि दोनों को शादी से एक बेटी इमारा भी है।

आर्थिक तंगी बनी कारण?

आर्थिक तंगी बनी कारण?

मालूम हो बॉलीवुड सुपर स्टार आमिर खान के भांजे इमरान खान और अवंतिका के बीच लंबे वक्त से कुछ ठीक नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'जाने तू या जाने ना' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने वाले इमरान खान की आर्थिक तंगी इस शादी टूटने की मुख्य वजह है।

फिल्मों में काम मिलना बंद

फिल्मों में काम मिलना बंद

दरअसल पहली फिल्म की सफलता के बाद इमरान को फिल्में तो कई मिली थीं लेकिन इसके बाद उन्हें सक्सेस मिली नहीं, जिसके बाद उनके हाथ से कई बड़े प्रोजेक्ट निकल गए, उन्हें काम मिलना बंद हो गया जिसके कारण उनकी पर्सनल लाइफ इफेक्टिव हो गई। आपको बता दें कि इमरान अंतिम बार फिल्म 'कट्टी-बट्टी' में दिखाई दिए थे, जो कि साल 2015 में रिलीज हुई थी और प्लॉप थी।

 1O साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद हुई थी शादी

1O साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद हुई थी शादी

कहा ये भी जा रहा है कि इमरान के घरवाले चाहते थे कि इमरान-अवंतिका अपने रिश्ते को एक और मौका दें और उन्होंने दोनों के लिए कोशिशें भी कीं लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया और अब दोनों अपने रिश्ते को खत्म करना चाहते हैं। खास बात ये है कि इमरान और अवंतिका दोनों ने 1O साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद साल 2011 में शादी की थी और साल 2014 में दोनों बेटी इमारा के मम्मी-पापा बने थे।

क्या चल रहा है इमरान का अफेयर?

क्या चल रहा है इमरान का अफेयर?

दोनों के बीच खटपट काफी टाइम से चल रही है और इसी कारण 2019 से अवंतिका अपने पिता के घर पर रह रही हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर काफी दिनों से अफवाएं उड़ रही हैं। कुछ रिपोर्टस में ये भी कहा जा रहा है कि दोनों के अलग होने का कारण आर्थिक तंगी नहीं बल्कि दूसरी औरत है और वो दूसरी औरत है 'लेखा वाशिंगटन', जिनके साथ इमरान इन दिनों कई जगहों पर स्पॉट किए जाते हैं। लेखा वाशिंगटन इमरान के ही दोस्त पैब्लो चटर्जी की ही पत्नी थीं लेकिन इमरान से हुई क्लोजनेस के कारण ही पैब्ले और लेखा का भी रिश्ता टूट गया और अब इमरान भी अपनी पत्नी से अलग होने जा रहे हैं।

अपने रिश्ते के बारे में पब्लिकली कोई बयान नहीं दिया है

फिलहाल इमरान और अवंतिका ने अपने रिश्ते के बारे में पब्लिकली कोई बयान नहीं दिया है और ना ही दोनों के परिवारवालों ने दोनों के अलग होने की सही वजह पर प्रकाश डाला है लेकिन दोनों अब अपनी-अपनी लाइफ अपनी तरह से जीना चाहते हैं इसलिए दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+