क्या बिग बॉस 15 में आएंगी दिव्या अग्रवाल, कहा- 'मुशे शो के होस्ट सलमान खान से डर लगता है लेकिन...'
क्या बिग बॉस 15 में आएंगी दिव्या अग्रवाल, कहा- 'मुशे शो के होस्ट सलमान खान से डर लगता है लेकिन...'
मुंबई, 20 सितंबर: एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल जब से बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 की विजेता बनी हैं। हर कोई ये जानना चाहता है कि क्या दिव्या अग्रवाल सलमान खान के बिग बॉस 15 में हिस्सा लेंगी या नहीं। सलमान खान के बिग बॉस 15 में दिव्या की भागीदारी को लेकर काफी उत्सुकता है। ईटाइम्स टीवी को दिए इंटरव्यू में दिव्या अग्रवाल ने बताया है कि वह बिग बॉस-15 में जाएंगी या नहीं। दिव्या अग्रवाल फिलहाल वर्तमान में बीबी ओटीटी घर से बाहर आने के बाद अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। दिव्या इन दिनों बिग बॉस ओटीटी की विनर बनने को सेलिब्रेट कर रही हैं। तो आइए जानते हैं कि बिग बॉस 15 में आने को लेकर दिव्या अग्रवाल ने क्या कहा है।

'मुझे बिग बॉस 15 के लिए कोई कॉल नहीं आया है अभी तक'
बिग बॉस ओटीटी की विनर दिव्या अग्रवाल को अभी तक बिग बॉस 15 के लिए कोई कॉल नहीं आया है। दिव्या अग्रवाल ने कहा है, "मुझे बिग बॉस 15 के लिए कोई कॉल नहीं आया है। मुझे लगता है कि शो अभी खत्म हुआ है इसलिए हर कोई फिलहाल आराम की स्थिति में है। लेकिन मैं तैयार हूं अगर मुझे फोन आता है, तो मैं बिग बॉस-15 में जाऊंगी और इसे करूंगी। मैं उस शो की विनर हूं, मैं शो में हिस्सा लूंगी।''

दिव्या बोलीं- 'मुझे सलमान खान से डर लगता है...'
दिव्या अग्रवाल ने कहा, ''मैं बिग बॉस-15 में जाने के लिए बिल्कुल तैयार हूं, मैं अभी विनिंग जोन में हूं इसलिए वहां जाने के लिए मैं एक्साइटमेंट में हूं। हालांकि मुझे शो के होस्ट सलमान खान से डर लगता है। मुझे बिग बॉस 15 करने में कोई आपत्ति नहीं है।'' बता दें कि बिग बॉस-15 को सलमान खान होस्ट करेंगे। इसका टीजर और प्रोमो भी सामने आ गया है। 02 अक्टूबर 2021 से बिग बॉस-15 कलर्स चैनल पर आएगा।

ब्वॉयफ्रेंड वरुण सूद के बारे में क्या बोलीं दिव्या अग्रवाल
घर में दिव्या अग्रवाल वरुण सूद से मिलने और खेल में रहने के दौरान उनके लिए उनके निरंतर समर्थन के बारे में बात करते हुए दिव्या अग्रवाल ने कहा, "वरुण हमेशा बहुत सपोर्ट करता है। जब से मैं बाहर आई हूं तो मुझे पता चला कि वह मेरा कितना सपोर्ट कर रहा था। यहां तक कि जब वह कुछ मिनटों के लिए शो में आए, तो उन्होंने इतनी अच्छी बातें कही कि इससे मेरा आत्मविश्वास एक और ऊंचाई तक पहुंच गया। मुझे विश्वास हो गया कि जिस तरह से मैं खेल रही हूं, उससे मेरा परिवार और दोस्त बाहर मुझ पर गर्व महसूस कर रहे हैं।''
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications