Singer KK Demise: केके की अंतिम विदाई में मुस्कुराते दिखे उनकी पत्नी और बेटा, वायरल हुई तस्वीर
केके के अंतिम संस्कार की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहीं हैं। इस बीच उनके परिवार वालों की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है। जिसे देखने के बाद फैंस भड़क उठे।
मुंबई, 4 जून: मंगलवार 31 मई की रात अचानक केके के निधन की खबर ने सबके होश उड़ा दिए। फैंस ये यकीन मानने को तैयार नहीं है कि, केके अब हमेशा के लिए शांत हो गए हैं। इस दुख की घड़ी के बीच केके के अंतिम संस्कार की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसे देखने के बाद फैंस ने उनके परिवार वालों को खरी खोटी सुनाई।

केके के परिवार वालों की वायरल हुई तस्वीर
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके का दुनिया से यूं जाना पूरे देश के लिए एक बड़ा झटका है। महज 53 साल की उम्र में केके ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अब फैंस उनको सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर केके के परिवार की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। जिसको देख फैंस उनको जमकर खरी-खोटी सुनाई।
Recommended Video

सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
दरअसल, 2 जून को केके का अंतिम संस्कार मुंबई में हुआ। इस दौरान उनके अंतिम दर्शन करने में कईं बड़ी हस्तियां पहुंची साथ ही लाखों फैंस की भीड़ उमड़ी। उनके अंतिम संस्कार की कईं वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अब एक तस्वीर उनके परिवार की भी सामने आई जिसके लिए उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है।
इसलिए परिवार वालों पर भड़के फैंस
इस तस्वीर में उनकी पत्नी, बेटे समेत कईं रिश्तेदार नजर आए। लेकिन इसके बावजूद सभी की नजरें उनकी पत्नी और बेटे पर अटक गई। तस्वीर में केके की पत्नी और बेटे मुस्कुराते हुए नजर आए। श्मशान घाट में जहां सब लोगों की आंखें नम थीं वहीं इन दोनों का मुस्कुराने पर फैंस भड़क गए।

यूजर्स ने सुनाई खरी खोटी
केके के परिवार वालों की इस तस्वीर पर अब फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'क्यों ये इतने खुश दिख रहे हैं.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं यहां रो रहा हूं और ये हंस रहे हैं. सच में।' लेकिन कुछ यूजर्स ने इस तस्वीर को देख उनके परिवार वालों को सपोर्ट किया।

कोलकाता में बिगड़ी केके की तबीयत
बता दें कि, मंगलवार 31 मई को मशहूर सिंगर केके ने कोलकाता में एक लाइव कॉन्सर्ट किया था। इस दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने लगी जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications