ब्रेक लेने के बाद 'इंडियल आइडल 12' में वापस क्यों नहीं लौटे विशाल ददलानी, खुद किया खुलासा
म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी, जिन्हें आखिरी बार इंडियन आइडल 12 में जज के रूप में देखा गया था, ने खुलासा किया है कि जून में ब्रेक लेने के बाद उन्होंने म्यूजिक रियलिटी शो में वापसी क्यों नहीं की।
मुंबई, 19 अक्टूबर। म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी, जिन्हें आखिरी बार इंडियन आइडल 12 में जज के रूप में देखा गया था, ने खुलासा किया है कि जून में ब्रेक लेने के बाद उन्होंने म्यूजिक रियलिटी शो में वापसी क्यों नहीं की। बता दें कि कोरोना वायरस के कारण मुंबई में लगाई गईं पाबंदियों के बाद विशाल ने इंडियन आइडल से ब्रेक ले लिया था और इस दौरान वह लोनावाला में अपने माता-पिता के साथ घर पर ही रहे। जब इंडियन आइडल 12 को शूटिंग के लिए मुंबई से दमन में शिफ्ट किया गया तो उन्होंने इसे छोड़ दिया, लेकिन जब फिनाले के समय इसका सेट मुंबई में लगाया गया तो विशाल इस शो का हिस्सा जरूर बने लेकिन सिर्फ एक ऑडियंस के तौर पर जज के तौर पर नहीं और उन्होंने शो के प्रतिभागियों का हौसला भी बढ़ाया।

निर्माताओं के लिए मुझे वापस बुलाना संभव नहीं था
विशाल ने कहा कि निर्माताओं के लिए उन्हें शो में वापस लाना 'आर्थिक रूप से संभव' नहीं था क्योंकि वह 'महंगे' हैं। बता दें कि उनकी जगह संगीतकार अनु मलिक को जज बनाया गया था। विशाल ने बताया कि, 'मैं कुछ महीनों के लिए शो से अलग हुआ था, इसलिए उन्हें मेरी जगह कोई नया जज लाना था। यह शो एक निश्चित डर्रे पर चल रहा है और यह आर्थिक मोर्चे पर मेरे लिए ठीक नहीं है और इसलिए शो में मुझे वापस लाने का कोई मतलब नहीं बनता है। मैं एक जज के रूप में महंगा हूं और इसलिए मुझे शो में वापस लाने का सवाल ही नहीं उठता।'

सा रे गा मा पा में नजर आएंगे विशाल
अब विशाल ददलानी रियलिटी शो शा रे गा मा पा में बतौर जज की भूमिका में नजर आएंगे। विशाल ने कहा, 'मैं किसी शो को जज कर रहा हूं या नहीं, आप मुझे कहीं भी रख सकते हैं और मैं खुश रहने का रास्ता ढूंढ लूंगा। संगीत हमारे ब्रह्मांड का केंद्र है और चाहे मैं व्यक्तिगत कारणों से किसी शो से दूर जाऊं या किसी नए शो को जज करना शुरू करूं, मुख्य विचार या फोकस युवा संगीतकारों की मदद करना और उन्हें बढ़ावा देना और उन्हें एक मंच देना है।'

टीआरपी के मामले में शो ने बनाया था रिकॉर्ड
बता दें कि इंडियन आइडल का फाइनल एपिशोड 15 अगस्त को प्रसारित हुआ था। शो की टीआरपी 3.7 रहने के बाद शो की टीम ने जश्न मनाया और एक पार्टी की, जिसमें विशाल ददलानी के साथ जज सोनू कक्कड़ और होस्ट आदित्य नारायण मौजूद रहे। शो के बाद विशाल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सोनू कक्कड़ द्वारा पोस्ट की गई एक तस्वीर साझा की थी। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'आप लोगों ने सबसे कठिन समय में एक वास्तविक चमत्कार दिखाया! अब तक के सबसे महान सीजन का हिस्सा बनने पर गर्व है।' गौरतलब है कि विशाल ददलानी सीजन 10 से सीजन 12 तक इंडियन आइडल के जज रह चुके हैं।
-
Dhurandhar 2: इन 7 फिल्मों से अभी भी पीछे है 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, फिर क्या हुआ मूवी को? -
आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' के दर्शकों को दिया धन्यवाद, सोशल मीडिया पर वायरल मीम्स पर भी किया रिएक्ट -
Ustaad Bhagat Singh Box Office: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, 3 दिन में की इतनी कमाई -
रोमांस से भरा वीडियो वायरल, इतने करीब आ गए Khesari Lal Yadav और Akanksha Puri, मचा बवाल -
'तुम भूखे लोग', वीडियो में क्यों चिल्लाने लगीं वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit? फिर किया ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा -
PM Modi ने किया ऐसा काम, रातोंरात इंटरनेट पर छा गए Yuvraj Dua, इंस्टाग्राम Reel ने मचा दी सनसनी -
Dhurandhar 2 को लेकर क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण? पति रणवीर सिंह से हुआ झगड़ा? क्या है मामला? -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
7 घंटे तक बिना बैठे ये क्या कर रह थीं Aishwarya Rai? 'साड़ी पहनकर एक्ट्रेस ने जो किया', हुआ शॉकिंग खुलासा -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 2: 48 घंटे में 200 करोड़ पार, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया तूफान -
‘दाऊद के पैसे वाली फिल्मों पर चुप्पी, अब सच से जलन’,धुरंधर को प्रोपेगेंडा कहने वालों पर भड़के EX-DGP,खोली पोल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications