'मुझे शारीरिक जरूरतें पूरी करनी है', विनोद खन्ना ने क्यों कही थी ऐसी बात? महिलाओं पर दिया था ऐसा बयान
Vinod Khanna: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' के रिलीज होते ही अक्षय खन्ना एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं। फिल्म में रहमान डकैत के किरदार में उनकी दमदार परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हो रही है। खासतौर पर FA9LA गाने पर उनका अनोखा डांस स्टेप सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है।
विनोद खन्ना का डांस वीडियो हुआ वायरल
खास बात ये है कि इस डांस स्टेप को किसी कोरियोग्राफर ने डिजाइन नहीं किया था बल्कि अक्षय खन्ना ने इसे खुद अपने मन से किया था। जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ, फैंस को दशकों पुराना एक और वीडियो याद आ गया जिसमें अक्षय खन्ना के पिता हिंदी सिनेमा के हैंडसम स्टार विनोद खन्ना बिल्कुल इसी अंदाज में थिरकते नजर आ रहे थे।

अक्षय खन्ना ने कॉपी किया पिता का स्टाइल
अक्षय खन्ना के डांस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर उनके पिता विनोद खन्ना का पुराना डांस क्लिप भी ट्रेंड करने लगा है। फैंस का कहना है कि बेटे ने अनजाने में ही पिता की स्टाइल को दोहरा दिया है। हालांकि विनोद खन्ना अब इस दुनिया में नहीं हैं। साल 2017 में उनका निधन हो गया था लेकिन उनका ये पुराना वीडियो आज भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
रेडिट पर वायरल हुआ विनोद खन्ना का पुराना इंटरव्यू
-डांस वीडियो के साथ-साथ विनोद खन्ना का एक पुराना इंटरव्यू क्लिप भी इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर वायरल हो रहा है। ये इंटरव्यू उनके करियर के शुरुआती दौर का बताया जा रहा है जब वह साल 1968 में डेब्यू के बाद अचानक ही स्टार बन गए थे।
-उस दौर में विनोद खन्ना का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा जाता था। इंटरव्यू में विनोद खन्ना ने रिश्तों, जिस्मानी जरूरतों और समाज की सोच पर बेहद बेबाक राय रखी थी,जिसने उस समय भी खूब हलचल मचाई थी।
'शारीरिक जरूरतें इंसान की प्राकृतिक जरूरतें होती हैं'
इंटरव्यू के दौरान जब विनोद खन्ना से अफेयर्स और महिलाओं के साथ रिश्तों को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने बिना झिझक कहा था कि वह कुंवारे हैं पर कोई संत नहीं। उन्होंने कहा था- शारीरिक जरूरतें इंसान की प्राकृतिक जरूरतें होती हैं। महिलाओं के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती तो फिर मेरे रिश्तों पर सवाल क्यों उठते हैं? मुझे भी शारीरिक जरूरतें पूरी करनी हैं।
विनोद खन्ना की 2 शादियां और 4 बच्चे
-विनोद खन्ना का ये बयान उस दौर में काफी विवादित माना गया था लेकिन आज भी इसे उनकी बेबाक सोच के तौर पर याद किया जाता है। विनोद खन्ना की पर्सनल लाइफ काफी चर्चित रही थी। उन्होंने साल 1975 में गीतांजलि खन्ना से शादी की थी जिनसे उनके दो बेटे, अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना, हुए थे।
-इसके बाद 1980 के दशक में विनोद खन्ना अचानक फिल्मी दुनिया छोड़कर ओशो के आश्रम में चले गए थे। उन्होंने संन्यास ले लिया था। यही फैसला उनकी शादी में दरार की वजह बना और साल 1985 में उनका तलाक हो गया था। बाद में विनोद खन्ना ने साल 1990 में कविता खन्ना से दूसरी शादी की थी। कविता खन्ना से उनके दो बच्चे- बेटी श्रद्धा खन्ना और बेटा साक्षी खन्ना है।
पिता से अलग राह पर चले अक्षय खन्ना
-जहां विनोद खन्ना अपने रिश्तों पर खुलकर बोलते रहे हैं, वहीं अक्षय खन्ना हमेशा इस मामले में खामोश ही नजर आए हैं। वह आज तक सिंगल हैं और कई बार साफ कह चुके हैं कि उन्हें शादी में कोई दिलचस्पी नहीं है।
-हालांकि एक समय पर अक्षय खन्ना की शादी करिश्मा कपूर से होने वाली थी लेकिन एक्ट्रेस की मां बबीता कपूर को ये रिश्ताा मंजूर नहीं था। ऐसे में ये शादी नहीं हो पाई। बाद में अक्षय खन्ना का नाम एक्ट्रेस तारा शर्मा के साथ जुड़ा था। दोनों का रिश्ता करीब दो साल तक चला था लेकिन बाद में ब्रेकअप हो गया। इस रिश्ते पर भी अक्षय खन्ना ने कभी खुलकर बात नहीं की।
शादी को लेकर अक्षय खन्ना का नजरिया
-एक इंटरव्यू में अक्षय खन्ना ने शादी न करने की वजह बताते हुए कहा था कि उन्हें बिना जिम्मेदारियों वाली जिंदगी पसंद है। उनके मुताबिक, पत्नी और बच्चों की जिम्मेदारी किसी भी इंसान की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है और वह ऐसी जिंदगी नहीं चाहते हैं। अक्षय खन्ना का मानना है कि अकेले रहकर सिर्फ अपनी चिंता करते हुए वह ज्यादा खुश हैं।
-फिल्म 'धुरंधर' ने जहां अक्षय खन्ना को फिर से लाइमलाइट में ला खड़ा किया है, वहीं इसके साथ विनोद खन्ना की यादें, उनके पुराने बयान और स्टाइल भी चर्चा में लौट आए हैं। पिता और बेटे, दोनों अपनी-अपनी सोच और अंदाज के लिए जाने जाते हैं और शायद यही वजह है कि खन्ना परिवार की कहानियां आज भी लोगों को उतनी ही दिलचस्प लगती हैं।












Click it and Unblock the Notifications