क्यों बॉलीवुड से गायब हुई थीं तनुश्री दत्ता? क्या रची गई थी कोई साजिश या 'खुली जुबान' ने कर दिया था ऐसा हाल?
Tanushree Dutta: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता इस समय काफी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। फिलहाल एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह फूट-फूटकर रो रही हैं। तनुश्री ने इस वीडियो में खुलासा किया है कि साल 2018 के मी टू मूवमेंट के दौरान आवाज उठाने के बाद से उन्हें परेशान किया जा रहा है।
वीडियो में फूट-फूटकर रोने लगीं तनुश्री दत्ता
अब तनुश्री दत्ता ने अपनी चीजों से तंग आकर पुलिस में रिपोर्ट लिखवाने की बात कही है और लोगों से मदद की अपील की है। तनुश्री दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह रोती दिख रही हैं। वीडियो में उन्होंने कहा है- दोस्तों मुझे अपने ही घर में प्रताड़ित किया जा रहा है।

'मुझे मेरे ही घर में परेशान किया जा रहा है'
तनुश्री दत्ता ने वीडियो में कहा है- मुझे मेरे ही घर में परेशान किया जा रहा है। परेशान होकर मैंने पुलिस को फोन किया और पुलिस आई। उन्होंने मुझे पुलिस स्टेशन बुलाया है ताकि मैं सही से शिकायत दर्ज करवा सकूं। हो सकता है मैं कल वहां जाऊं क्योंकि आज मेरी तबीयत ठीक नहीं है।
ग्लैमर और बोल्डनेस का तड़का थीं तनुश्री दत्ता
आपको बता दें कि तनुश्री दत्ता का नाम 2000 के दशक की शुरुआत में ग्लैमर और बोल्डनेस का पर्याय बन चुका था। आज भले ही वह बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन एक समय था जब उनकी अदाएं हर किसी को दीवाना बना देती थीं।
'आशिक बनाया आपने' से की थी बॉलीवुड में एंट्री
बॉलीवुड में तनुश्री दत्ता ने अपनी शुरुआत एक्टर इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से की थी, जिसने उन्हें रातों-रात सुर्खियों में ला दिया था। हालांकि, ये चमक-धमक ज्यादा लंबे समय तक उनके साथ नहीं रही।
झारखंड के जमशेदपुर में बीता था बचपन
एक विवाद ने तनुश्री दत्ता के करियर की दिशा ही बदल दी थी। उसके बाद तनुश्री ने फिल्मी दुनिया से दूरी बनाकर आध्यात्म की राह पकड़ ली थी। साल 1984 को झारखंड के जमशेदपुर में एक बंगाली परिवार में तनुश्री दत्ता का जन्म हुआ था। उनकी प्रारंभिक पढ़ाई वहीं हुई, लेकिन कॉलेज के दौरान ही उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया था और पढ़ाई अधूरी छोड़ दी थी।
2004 में तनुश्री दत्ता ने मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता था
-साल 2004 में तनुश्री दत्ता ने मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था और उसी साल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए टॉप 10 में जगह बनाई थी।
-बॉलीवुड में तनुश्री दत्ता ने साल 2005 में एंट्री की थी। उन्होंने इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से एक्टिंग में डेब्यू किया था। फिल्म में उनके बोल्ड सीन ने उन्हें रातों-रात चर्चा में ला दिया था।
-इसी साल तनुश्री दत्ता ने तेलुगू फिल्म 'वीरभद्र' में भी काम किया था। इसके बाद तनुश्री कुछ और फिल्मों में नजर आई थीं, लेकिन साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म अपार्टमेंट के बाद वह अचानक से फिल्मी दुनिया से गायब हो गईं।
साल 2008 में तनुश्री के साथ घटी थी एक बड़ी घटना
बाद में इक इंटरव्यू में तनुश्री दत्ता ने बताया था कि उनके करियर में साल 2008 के बाद से लगातार गिरावट हो रही थी। उन्होंने साल 2008 की एक खास घटना का जिक्र करते हुए कहा था- उस वक्त मैं फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग कर रही थी। फिल्म के एक आइटम सॉन्ग के दौरान मुझे नाना पाटेकर के साथ स्टेज शेयर करना था।
नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता ने लगाया था ऐसा गंभीर आरोप
-आपको बता दें कि तनुश्री दत्ता ने आरोप लगाया था कि नाना पाटेकर ने उनके साथ बदसलूकी की और अनुचित व्यवहार किया था। तनुश्री ने इसी शिकायत पुलिस में भी की थी। हालांकि उन्हें न्याय नहीं मिला, जबकि इस घटना के बाद से उन्हें काम मिलना कम होता गया और उनका करियर धीरे-धीरे खत्म होता चला गया।
-तनुश्री दत्ता ग्लैमर वर्ल्ड से दूर हो गईं और लोगों के सामने आना भी बंद कर दिया। हालांकि फिल्मों से दूरी बनाने के बाद तनुश्री दत्ता साल 2012 में एक बार फिर सार्वजनिक रूप से नजर आई थीं।
-इस बार तनुश्री दत्ता का लुक पूरी तरह से बदल चुका था। पहले की फिट और ग्लैमरस तनुश्री अब वजन बढ़ने की वजह से पहचान में नहीं आ रही थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने ये भी स्वीकार किया था कि उन्हें अपने करियर के दौरान किए गए कुछ बोल्ड सीन्स पर अफसोस होता है।












Click it and Unblock the Notifications