क्यों टूटी थी पलाश मुच्छल-स्मृति मंदाना की शादी? क्या हुआ था 22 नवंबर 2025 को? सामने आई उस रात की पूरी सच्चाई
Smriti Mandhana and Palash Muchhal: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और सिंगर-कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी गत 23 नवंबर 2025 को महाराष्ट्र के सांगली में होने वाली थी। तैयारियां पूरी थीं, मेहमान पहुंच चुके थे लकिन ऐन वक्त पर ये शादी टल गई।
स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल की टूटी थी शादी
कुछ ही दिनों बाद स्मृति मंधाना ने सोशल मीडिया पर साफ कर दिया था कि अब ये शादी नहीं होगी। इसके बाद स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और आरोप सामने आने लगे थे।

पलाश पर लगा था स्मृति को धोखा देने का आरोप
शादी टूटने के बाद पलाश मुच्छल पर स्मृति मंधाना को धोखा देने के आरोप सोशल मीडिया और खबरों में उछले थे। हालांकि स्मृति मंधाना ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर ये नहीं कहा कि उन्हें धोखा मिला है। आधिकारिक रूप से किसी ने भी आरोपों की पुष्टि नहीं की।
एक्टर नंदीश संधू ने खोला उस रात का राज
-टीवी एक्टर नंदीश संधू, जो उस समय सांगली में शादी के लिए पहुंचे थे, ने एक इंटरव्यू में उस रात की स्थिति पर रोशनी डाली। उन्होंने आरोपों पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा- पलाश मुच्छल को भी अपना पक्ष रखने दीजिए, अभी इस पर कुछ कहना सही नहीं होगा।
-नंदीश संधू ने कहा- मैं शादी में शामिल होने के लिए पहुंचा था लेकिन वहां जाकर पता चला कि वो नहीं हो रही है। शादी दी टाल दी गई थी। स्मृति मंधाना ने वहां मौजूद सभी मेहमानों को बताया था कि उनके पिता की तबीयत अचानक बहुत खराब हो गई है और इसी वजह से शादी टालनी पड़ी है।
क्या सच में स्मृति के पिता की तबीयत खराब हुई थी?
नंदीश संधू के मुताबिक उस समय सभी को यही बताया गया था कि स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था, इसलिए शादी टाल दी गई। उन्होंने कहा कि उन्हें भी बाद में मीडिया के जरिए अलग-अलग बातें पता चली थीं, जिससे उन्हें दुख हुआ था।
'मैंने उनका सच्चा प्यार देखा है'
-नंदीश संधू ने स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल के रिश्ते पर भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने पिछले कई सालों में दोनों के बीच गहरा प्यार देखा है। उन्होंने कहा- कारण चाहे जो भी रहा हो,वो एक बेहद प्यारे कपल थे।
-ये पूरा मामला अब भी सवालों के घेरे में है। आधिकारिक तौर पर सच क्या है, ये शायद दोनों में से किसी के खुलकर बोलने के बाद ही सामने आएगा।












Click it and Unblock the Notifications