सिद्धार्थ-कियारा ने शादी की फोटोज पर क्यों लिखा 'अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई है', ये है हनीमून का प्लान
Sidharth Malhotra and Kiara Advani Marriage: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के वेडिंग पोस्ट के इस कैप्शन का 'शेरशाह' मूवी से कनेक्शन है। इस फिल्म में दोनों एक साथ नजर आए थे।

Sidharth Malhotra and Kiara Advani Marriage: बॉलीवुड के स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने गत 7 जनवरी यानी प्यार की महीने के रोज डे पर एक दूसरे शादी कर ली है। एक दूसरे के साथ सात फेरे लेते ही अब ये दोनों एक मजबूत बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने एक दूसरे को अपना हमसफर चुन लिया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में हुआ है। शादी के बाद ही नए दूल्हा-दुल्हन ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली झलक शेयर की। कियारा आडवाणी और उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी की तस्वीर वायरल होने के बाद से ही सब लोग उन्हें बधाइयां देने लगे। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपनी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक बहुत ही प्यारा सा कैप्शन लिखा है। ये कैप्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस जोड़ी ने क्यों लिखा है ऐसा कैप्शन और क्या है शादी के बाद इस कपल का रिसेप्शन और हनीमून प्लान।

अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई है
सिद्धार्थ मल्होत्रा और उनकी पत्नी एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने अपनी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खुद शेयर किया है। साथ ही दोनों इन्हें शेयर करते हुए एक बहुत ही प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। ये कैप्शन फिलहाल इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस कपल ने कैप्शन में लिखा है- अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई है...'। इनकी प्यारी और खूबसूरत फोटोज पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। हालांकि लोगों का ध्यान कैप्शन पर भी गया कि आखिर इन्होंने ये क्यों लिखा है। आपको बता दें कि इसका कनेक्शन दोनों की मूवी 'शेरशाह' से है। वही फिल्म, जहां दोनों की रियल लाइफ लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी।
वायरल हो रहा है कपल का कैप्शन
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी शादी की तस्वीरें अपने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इनमें से एक तस्वीर में दोनों मंडप में बैठे नजर आ रहे हैं तो एक में कियारा को अपनी दुल्हनिया बनाने के बाद सिद्धार्थ उन्हें किस करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने कैप्शन में लिखा है- अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई है। आगे की जर्नी लिए आपका प्यार और आशीर्वाद चाहते हैं।

'शेरशाह' मूवी से है कैप्शन का कनेक्शन
आपको बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के वेडिंग पोस्ट के इस कैप्शन का 'शेरशाह' मूवी से कनेक्शन है। इस फिल्म में दोनों एक साथ नजर आए थे और कहा जाता है कि दोनों की रियल लाइफ लव स्टोरी भी इसी मूवी से शुरू हुई थी। दरअसल, इस फिल्म में सिद्धार्थ से कियारा एक डायलॉग में बोलती हैं- अब तेरी परमानेंट बुकिंग हो गई। अब तू तो गया। इस सीन में सिद्धार्थ और कियारा के प्यार के रिश्ते की शुरुआत होती है। ठीक इसी तरह से रियल लाइफ में भी इनके रिश्ते की नई शुरुआत हुई है। यही कारण है कि दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरों पर यही कैप्शन लिखा है।

शादी के बाद ये है कपल का प्लान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के बाद 8 फरवरी यानी आज सिद्धार्थ और कियारा जैसलमेर से सीधे दिल्ली रवाना होंगे। कियारा सीधे अपनी ससुराल जाएंगी और आगामी 9 फरवरी को दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद दोनों मुंबई रवाना हो जाएंगे जहां पर आगामी 12 फरवरी को बॉलीवुड सेलेब्स के लिए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया है।

हनीमून के लिए जाएंगे रोम
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ और कियारा मुंबई में रिसेप्शन पार्टी के बाद हनीमून के लिए रोम जा सकते हैं। ये दोनों का फेवरेट डेस्टिनेशन है। इस लोकेशन को कियारा ने अपने कलीरे के डिजाइन में भी शामिल किया है। हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। हो सकता है कि हनीमून का प्लान कुछ दिन रुक कर भी किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications