शाहरुख खान को इतना क्यों पसंद करती हैं महिलाएं? सामने आई चौंका देने वाली वजह

शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग लिस्ट में लड़कियों की संख्या बेहद ज्यादा है। एक्टर का रोमांटिक अदाज हो, या इमोशनल साइड... महिलाएं अपने लाइफ पार्टनर में शाहरुख जैसा किरदार ढूंढती हैं।

मुंबई, 19 जुलाई: बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान लाखों करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। एक्टर के देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी फैंस हैं। वहीं, ऐसे फैंस की भी कमी नहीं, जो एक्टर की एक झलक देखने के लिए पागल रहते हैं और किसी भी हद तक जा सकते हैं। शाहरुख के फैंस को जेंडर में डिवाइड किया जाए, तो कहा जा सकता है कि एक्टर की दीवानगी लड़कों के मुकाबले लड़कियों में कहीं ज्यादा है। इतना ही नहीं, महिलाएं में एक्टर के प्रति दीवानगी इतनी ज्यादा है, कि वे अपने घर के पुरुषों में शाहरुख की झलक देखना चाहती हैं।

लड़कियों को पसंद है एसआरके का अंदाज

लड़कियों को पसंद है एसआरके का अंदाज

शाहरुख खान रोमांस के बादशाह हैं। उनकी पुरानी फिल्मों पर नजर डाली जाए, तो एक्टर की अदाकारी और हीरोइन को प्रपोज करने का उनका तरीका सीधे दिल पर वार करता है।

महिलाओं की पहली पसंद शाहरुख

महिलाओं की पहली पसंद शाहरुख

बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख की फैन फॉलोइंग में एक ही तरह नहीं, बल्कि अलग-अलग तरह की महिलाएं शामिल हैं। इनमें घरेलू से लेकर वे कामकाजी महिलाएं हैं, जो वक्त के आगे हार मान चुकी हैं। और उनको कुछ बेचैनी है।

एक्टर के लिए महिलाओं की दीवानगी

एक्टर के लिए महिलाओं की दीवानगी

कई महिलाओं से जब इनके हिंदी फिल्म के पसंदीदा हीरो के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बिना कुछ सोचे समझे सीधे शाहरुख खान का नाम लिया। इन महिलाओं का जवाब शाहरुख के लिए उनकी दीवानगी को साफ तौर पर दिखाता है।

घर के पुरुषों में शाहरुख को खोजती हैं

घर के पुरुषों में शाहरुख को खोजती हैं

शाहरुख के लिए दीवानगी लड़कियों के इतना सिर चढ़कर बोलती है कि महिलाएं अपने घर के पुरुषों में भी शाहरुख जैसा शख्स ढूंढने लगती हैं। मिडिल क्लास से लेकर अमीर महिलाओं तक.. सारी महिलाओं से बातचीत में एक बात जो उभरकर सामने आई, वो ये कि हमारे ज्यादातर लड़के और पुरुष पर्दे पर दिखने वाले शाहरुख खान जैसे क्यों नहीं हो सकते।

महिलाओं के लिए आर्दश पार्टनर

महिलाओं के लिए आर्दश पार्टनर

इतना ही नहीं, महिलाओं के लिए शाहरुख खान एक आदर्श पार्टनर हैं। शाहरुख ने अपनी फिल्मों में ऐसे-ऐसे किरदार अदा किए हैं कि महिलाएं उन्हीं के जैसा पार्टनर चाहती हैं।

इमोशन को खुलकर रखते हैं शाहरुख

इमोशन को खुलकर रखते हैं शाहरुख

पर्दे पर ऐसा मुश्किल ही होता है कि नायक को रोता-धोता दिखाया जाए। लेकिन शाहरुख इन सबसे परे अपने इमोशन को खुलकर दर्शकों के सामने रखते थे। शाहरुख ने पर्दे पर कभी भी अपनी भावनाएं नहीं छिपाई। ना ही वे हीरोइन की भावनाओं से बेपरवाह नजर आए। ये भी उन्हें महिलाओं का फेवरेट एक्टर बनाने के पीछे का बड़ा कारण हो सकता है।

महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं शाहरुख

महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं शाहरुख

बात अगर युवा महिलाओं की करें, तो वे शाहरुख जैसा लाइफ पार्टनर तो नहीं चाहतीं, लेकिन हां एक्टर जैसा सफल बनने का सपना जरूर देखती हैं। एक्टर जिस मुकाम पर आज हैं और इसे हासिल करने के लिए उनका मुश्किल सफर कई महिलाओं के लिए बड़ी प्रेरणा भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+