Salman Khan का सपोर्ट मिलते ही क्यों पलटे Rajpal Yadav? सौरभ द्विवेदी पर कही ये बड़ी बात, नाराज होंगे भाईजान?

Rajpal Yadav: हाल ही में एक अवॉर्ड शो के दौरान एक घटना ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। शो को होस्ट कर रहे पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव के पुराने चेक बाउंस केस को लेकर मजाकिया टिप्पणी कर दी। उन्होंने मंच पर कहा कि डॉलर ऊपर जाए या नीचे लेकिन राजपाल यादव को अपना कर्ज चुकाना ही पड़ेगा। ये बात सुनकर माहौल थोड़ा असहज हो गया था, हालांकि राजपाल यादव ने इसे हल्के अंदाज में लेने की कोशिश की।

सौरभ द्विवेदी ने राजपाल यादव के लिए कही ऐसी बात
सौरभ द्विवेदी और राजपाल यादव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने पक्त्रकार की आलोचना शुरू कर दी और इसे एक्टर का मजाक उड़ाना बताया। लोग सोशल मीडिया पर सौरभ द्विवेदी को लेकर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

Rajpal Yadav

सलमान खान ने किया राजपाल यादव का सपोर्ट

इस विवाद के बाद सलमान खान ने खुलकर राजपाल यादव का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि राजपाल यादव पिछले 30 साल से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और उनकी मेहनत और टैलेंट किसी भी व्यक्तिगत आर्थिक स्थिति से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है। सलमान खान ने ये भी कहा कि किसी के निजी संघर्षों को सार्वजनिक मंच पर उठाना ठीक नहीं है।

राजपाल यादव का बदला रुख, लोग हुए हैरान

-हालांकि इस पूरे विवाद में सबसे चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब खुद राजपाल यादव ने सौरभ द्विवेदी के खिलाफ जाने के बजाय उनके पक्ष में नरमी दिखाई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजपाल यादव ने साफ किया कि वह इस मामले को ज्यादा तूल नहीं देना चाहते। उन्होंने लोगों से अपील कि वह सौरभ द्विवेदी को निशाना न बनाएं।

-राजपाल यादव ने ये संकेत दिया है कि मंच पर कही गई बातें कभी-कभी माहौल में बहकर निकल जाती हैं और उन्हें व्यक्तिगत रूप से लेने की जरूरत नहीं है।

सोशल मीडिया पर भड़के लोग

-राजपाल यादव के इस रुख ने सोशल मीडिया यूजर्स को और ज्यादा हैरान कर दिया है। जहां कुछ लोगों ने उनकी समझदारी की तारीफ की है, वहीं कई यूजर्स ने कहा कि उन्हें अपने सम्मान के लिए सख्त स्टैंड लेना चाहिए था। कुछ लोगों ने इसे अनपेक्षित और निराशाजनक भी बताया जबकि कई यूजर्स ने सलमान खान के समर्थन को ज्यादा मजबूत और सही करार दिया है।

-जानकारी के अनुसार राजपाल यादव का नाम पहले भी एक चेक बाउंस केस में सामने आ चुका है, जिसके चलते उन्हें कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इसी पुराने मामले को अवॉर्ड शो में उठाया गया, जिसने इस पूरे विवाद को जन्म दिया।

क्या है राजपाल यादव का चेक बाउंस मामला?

राजपाल यादव का ये विवाद नया नहीं है। इसकी जड़ें साल 2010 में हैं,जब राजपाल यादव ने अपनी फिल्म 'अता पता लापता' के निर्माण के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से करीब 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ था और कर्ज चुकाना मुश्किल होता चला गया।

बाउंस हुए चेक, शुरू हुई कानूनी लड़ाई

-कर्ज चुकाने के लिए जारी किए गए कई चेक बाउंस हो गए थे। इसके बाद मामला अदालत पहुंचा। अप्रैल 2018 में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने धारा 138 (चेक बाउंस) के तहत राजपाल यादव और उनकी पत्नी को दोषी ठहराते हुए 6 महीने की सजा सुनाई थी। हालांकि उन्होंने इस फैसले को चुनौती दी थी और अपीलों का सिलसिला शुरू हो गया था।

-ये मामला सालों तक चलता रहा और देरी के चलते बकाया रकम बढ़कर लगभग 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। इस दौरान राजपाल यादव ने कुछ भुगतान भी किए, जिनमें साल 2025 में चुकाए गए 75 लाख रुपये शामिल हैं। फिर भी अदालत ने बार-बार की देरी को उनकी गंभीरता की कमी मानते हुए सख्त रुख अपनाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+