Rajpal Viral Video: तिहाड़ जेल बंद राजपाल यादव क्यों बोले 'आत्महत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं'?

Rajpal Viral Video: राजपाल यादव इन दिनों गंभीर कानूनी संकट में हैं। नौ करोड़ रुपये के कर्ज मामले में अदालत के आदेश के बाद उन्होंने सरेंडर किया था। तभी से वो तिहाड़ जेल में बंद हैं। इसी बीच उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे लोगों को जिंदगी से हार न मानने और आत्महत्या जैसे कदम से दूर रहने की सलाह देते नजर आ रहे हैं।

Rajpal Viral Video

बॉलीवुड बबल को दिए वीडियो में राजपाल बेहद भावुक अंदाज़ में कहते हैं, "आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। आप सुसाइड करके किसे डराते हो? इससे कोई हल नहीं निकलता। फाइटर बनिए, जीत आपकी ही होगी। छोटा सा जीव चींटी भी आखिरी दम तक संघर्ष करती है, तो इंसान क्यों पीछे हटे?"

इंटरव्यू में राजपाल आगे कहते हैं, "हालात कितने भी कठिन क्यों न हों, इंसान को लड़ना चाहिए। उन्होंने प्रकृति का उदाहरण देते हुए कहा कि एक पेड़ सैकड़ों साल तक आंधी-तूफान और बारिश झेलता है, उसकी पत्तियां झड़ जाती हैं, तना टूटता है, फिर भी वह खड़ा रहता है। जब तक पूरी तरह नेस्तानाबूद न हो जाए, वह जीने की कोशिश करता है। यहां तक कि कट जाने के बाद भी उसकी जड़ें जिंदा रहती हैं। उनका संदेश साफ था-हिम्मत मत हारो।"

दिलचस्प बात यह है कि खुद कठिन दौर से गुजर रहे राजपाल भी टूटे नहीं हैं। कर्ज न चुका पाने के चलते उन्हें जेल जाना पड़ा, लेकिन उनके मैनेजर का दावा है कि फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें आर्थिक मदद मिल रही है और जल्द राहत की उम्मीद है। उनकी पत्नी ने भी समर्थन देने वालों का आभार जताया है। हालांकि अदालत ने 25 मौके दिए जाने के बावजूद भुगतान न होने पर सख्त रुख अपनाया था। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या राजपाल जल्द बाहर आ पाएंगे। फिलहाल, उनका पुराना संदेश लोगों को यही याद दिला रहा है-जिंदगी मुश्किल हो सकती है, मगर हार मान लेना रास्ता नहीं है।

फिहलाल राजपाल को तिहाड़ में रहना होगा। क्योंकि उनकी बेल दिल्ली हाईकोर्ट से रिजेक्ट हो गई है। चेक बाउंस मामले में उनकी अगली सुनवाई 16 फरवरी को होगी। बता दें, राजपाल ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+