हनीमून पर क्यों नहीं जा रहे परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा, रिसेप्शन भी हुआ कैंसिल, आखिर क्या हुआ इस कपल के साथ

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Honeymoon: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप पार्टी के राजनेता राघव चड्ढा ने बहुत ही रॉय तरीके से गत 24 सितंबर 2023 को राजस्थान के उदयपुर में शादी की थी। इस कपल ने परिवार वालों, रिश्तेदार और कुछ खास करीबियों को साथ लेकर उदयपुर के द लीला पैलेस होटल में सात फेरे लिए थे। इस रॉय शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। उसके बाद नई बहू परिणीति चोपड़ा का दिल्ली में उनके ससुराल में ग्रैंड वेलकम भी किया गया। उसका वीडियो भी इंटरनेट पर छाया हुआ है। लेकिन इस समय एक बात लोगों को परेशान कर रही है वो ये है कि न तो परिणीति और राघव ने रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया और न ही दोनों हनीमून पर जा रहे हैं। आखिर कपल के साथ ऐसा क्या हुआ कि दोनों को इस तरह का फैसला लेना पड़ा।

हनीमून पर नहीं जा रहे परिणीति-राघव
खबर थी कि परिणीति-राघव का ग्रैंड रिसेप्शन आगामी 4 अक्टूबर 2023 को मुंबई में आयोजित होना था। इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड हस्तियां शामिल होने वाली थीं लेकिन ऐन मौके पर इसे कैंसिल कर दिया गया। इससे पहले चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित होने वाले रिसेप्शन पार्टीज को भी कैंसिल कर दिया गया था। दिल्ली में होने वाली रिसेप्शन पार्टी में कई राजनेताओं को शामिल होना था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब खबर है कि ये न्यूली वेड जोड़ा हनीमून पर भी नहीं जा रहा है।

parineeti chopra

कपल ने हनीमून का प्लान किया कैंसिल
आपको बता दें कि फैंस ये जानने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे थे कि परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा हनीमून पर कहां जा रहे हैं। लेकिन मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ये कपल हनीमून पर जाने का कोई प्लान नहीं बना रहा है। हालांकि इस बारे में परिणीति या फिर राघव की तरफ से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।

फिल्म के प्रमोशन पर भी नहीं गईं परिणीति चोपड़ा
हिंदुस्तान टाइम्स की की एक रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि परिणीति और राघव फिलहाल अपने हनीमून की कोई प्लानिंग नहीं कर रहे हैं। कहा जा रहा था कि ये कपल हनीमून पर न जाकर अपने काम पर फोकस करना चाहते हैं। खबर थी कि परिणीति चोपड़ा अपना रिसेप्शन खत्म होते ही अपनी फिल्म 'मिशन रानीगंज' के प्रमोशन में जुट जाएंगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मिशन रानीगंज का प्रमोशन अकेले फिल्म के लीड हीरो अक्षय कुमार ने ही किया। परिणीति चोपड़ा किसी भी प्रमोशनल इवेंट में नजर नहीं आईं। यहां तक कि वह अपनी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग तक में नहीं पहुंचीं। आखिर क्या हुआ है राघव और परिणीति को।

राघव चड्ढा को सरकारी आवास करना है खाली
खबर है कि आप सांसद राघव चड्ढा को उनका सरकारी आवास खाली करने के लिए कहा गया है। पटयाला हाउस कोर्ट ने भी इस मामले में अपना फैसला सुना दिया है जिसमें कहा गया है कि आप नेता को सरकारी आवास खाली करने को कहा जा सकता है। तो क्या परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अब जल्द ही नए घर में शिफ्ट होंगे। क्या इसी कारण के चलते उन्होंने अपना रिसेप्शन और हनीमून, दोनों कैंसिल कर दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+