नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर क्यों दी ये सफाई- 'मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं', वीडियो हुआ वायरल

नोरा फतेही ने डांस दीवाने जूनियर्स के सेट पर नीतू कपूर और कोरियोग्राफर मर्जी पेस्टनजी के साथ जमकर मस्ती की। इस पल को एंज्वॉय करने के लिए तीनों के साथ टेरेंस लुईस भी शामिल हो गए। मस्ती के मूड में नोरा ने प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा कर डाली।

नोरा ने क्यों की प्रेग्नेंसी पर चर्चा

नोरा ने क्यों की प्रेग्नेंसी पर चर्चा

डांस दीवाने के सेट पर नीतू के साथ मस्ती कर रहा नोरा फतेही की बारे में कहा जा रहा है कि उन्होंने प्रेग्नेंसी पर चर्चा की। दरअसल ये बात आलिया भट्ट से जुड़ी है। जिन्होंने हाल ही में ये घोषणा की कि वो रणबीर कपूर के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। जिसके बाद नोरा ने साफ किया कि वो प्रेग्नेंट हैं या नहीं।

सेल्फी वीडियो में कही ये बात

सेल्फी वीडियो में कही ये बात

नोरा ने एक सेल्फी वीडियो में नोरा नीतू कपूर के साथ बात कर रही हैं। वीडियो फ्रेम में नीती भी थी। जो कि आलिया भट्ट की सास हैं।जैसे ही प्रग्नेंसी की बात शुरू हुई नोरा ने कहा मैं तो प्रेग्नेंट नहीं हूं। इस पर पेस्टनजी ने कहा 'ओह...दुनिया को बताने के लिए धन्यवाद।'

नोरा के साथ नीतू ने डांस रियलिटी शो का बनी हिस्सा

नोरा के साथ नीतू ने डांस रियलिटी शो का बनी हिस्सा

नीतू ने हाल ही में डांस रियलिटी शो डांस दीवाने जूनियर्स में जज के रूप में टेलीविजन पर शुरुआत की। अनुभवी अभिनेत्री ने एक बाल कलाकार के रूप में शुरुआत की और दो कलियां जैसी फिल्मों में अभिनय किया। बाद में उन्होंने 'यादों की बारात' और 'रफू चक्कर' में प्रमुख भूमिकाएँ निभाईं। नीतू ने कहा 'मैं अपने डेब्यू को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैं इसे सिर्फ प्यार कर रही हूं और वास्तव में नोरा से विभिन्न नृत्य रूपों और शैलियों या जेन-जेड लिंगो सहित बहुत सी चीजें सीख रही हूं।

आलिया की प्रग्नेंसी को लेकर नोरा ने कही बात

आलिया की प्रग्नेंसी को लेकर नोरा ने कही बात

एक्ट्रेस नोरा ने ये कमेंट आलिया की प्रेग्नेंसी पर चर्चा के दौरान कही। दरअसल, कॉफी विद करण 7 में, आलिया ने कपूर खानदान में फिट होने के अपने अनुभव को साझा किया था। अपने घर और अपने ससुराल के बीच के अंतर को बताते हुए आलिया ने कहा था कि कपूर परिवार की वजह से मैं संस्कृति और परिवार की फीलिंग की बेहतर समझ पाई हूं। ये मेरे जीवन का एक नया अनुभव है। उन्होंने इस दौरान अपनी प्रग्नेंसी को लेकर भी चर्चा की थी।

नोरा की बात पेस्टनजी ने ली चुटकी

नोरा की बात पेस्टनजी ने ली चुटकी

डांस दीवाने जूनियर्स' शो में उनकी को-जज मर्जी पेस्टनजी कहते हैं, 'हम प्रेग्नेंसी की चीजों पर चर्चा करने में व्यस्त हैं और बीच में नोरा खुद को देखने में व्यस्त हैं।' इस पर नोरा जवाब देती हैं, 'मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं' और मर्जी जवाब में कहते हैं, 'ओह.....दुनिया को बताने के लिए धन्यवाद"। इस दौरान नीतू कपूर हंसती हुई दिख रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+