शादी के 19 साल बाद क्यों टूटा मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का रिश्ता, सामने आई ये बड़ी सच्चाई

Malaika Arora And Arbaaz Khan: मलाइका अरोड़ा ने बताया था कि वह अरबाज खान को बहुत प्यार करती थी लेकिन शादी के 19 साल बाद भी दोनों एक दूसरे साथ खुशी खुशी नहीं रह पाए।

Malaika Arora

Malaika Arora And Arbaaz Khan: बॉलीवुड की मशहूर आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की है। इस दौरान मलाइका ने कहा है कि उन्हें सामान्य महिला कहे जाने से कहीं ज्यादा सेक्स सिंबल कहलाना पसंद है। मलाइका अरोड़ा अपने फैशन सेंस और ग्लैमरस स्टाइल को लेकर हमेशा लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हालांकि कई बार वह अपने एक्स्ट्रा मॉर्डन कपड़ों की वजह से ट्रोल भी हो जाती हैं। जानकारी के अनुसार मलाइका अरोड़ा ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही सलमान खान के भाई अरबाज खान से शादी कर ली थी। हालांकि साल 2017 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के बीच तलाक की वजह अर्जुन कपूर थे। वहीं बाद में अरबाज खान के मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ रिलेशनशिप की खबरें भी सामने आने लगी थीं।

अर्जुन कपूर के नजदीक आने लगी थीं मलाइका अरोड़ा

अर्जुन कपूर के नजदीक आने लगी थीं मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा आइटम नंबर 'मुन्नी बदनाम हुई' को लेकर काफी पॉपुलर हुई थीं। आज भी लोग पार्टी में इस गाने को सुनते ही इस पर थिरकने लगते हैं। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा अपने पति अरबाज खान से दूरियां बनाकर बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के नजदीक आने लगी थीं। अर्जुन कपूर के साथ मलाइका के रिश्तों के बारे में अरबाज खान को भी पता चल गया था। इसके बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगी थीं।

'मैं अरबाज से बहुत प्यार करती थी'

'मैं अरबाज से बहुत प्यार करती थी'

वहीं पति अरबाज खान और मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी के अफेयर के भी चर्चे होने लगे थे। ऐसे में मलाइका और अरबाज का अलग होना तय हो चुका था। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने कुछ दिनों पहले ही अपने शो 'मूविंग इन विद मलाइका' में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई तरह के खुलासे किए थे। शो में मलाइका ने बताया था कि वह अरबाज खान को बहुत प्यार करती थी लेकिन शादी के 19 साल बाद भी दोनों एक दूसरे साथ खुशी खुशी नहीं रह पाए।

मलाइका और अरबाज का क्यों हुआ तलाक

मलाइका और अरबाज का क्यों हुआ तलाक

अरबाज और मलाइका के रिश्ते में दरार पड़ने लगी थी। मलाइका ने अपने शो में कहा था- मेरी शादीशुदा जिंदगी खराब होने लगी थी। हमारा बीच में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। मलाइका ने खुद बताया था कि उन्होंने अरबाज खान से तलाक क्यों लिया था। मलाइका ने कैमरे के सामने खुलासा किया कि उन्होंने अरबाज खान से सिर्फ इसलिए शादी की थी, क्योंकि वह अपने घर से बाहर निकलना चाहती थीं। उनका घर काफी कंजर्वेटिव था और वह इस ग्लैमर की दुनिया में राज करना चाहती थीं। मलाइका अरोड़ा ने बताया कि वह अरबाज से शादी कर खुश थी क्योंकि वह इंडस्ट्री के इतने मशहूर खान परिवार की बहू बन चुकी थीं।

'शादी के वक्त मेरी उम्र बहुत कम थी'

'शादी के वक्त मेरी उम्र बहुत कम थी'

मलाइका अरोड़ा ने बताया था- मैंने खुद ही अरबाज खान को प्रपोज किया था और एक बार के लिए ये भी नहीं सोचा कि मैं एक महिला हूं और शायद ये मुझ पर सूट नहीं करता। हालांकि मुझे डर था कि कहीं अरबाज खान शादी के लिए मना न कर दें। पर ऐसा कुछ नहीं हुआ और वह शादी के लिए तैयार हो गए। मलाइका ने आगे कहा- शादी के वक्त मेरी उम्र बहुत कम थी। मुझे नहीं पता था कि शादी के बाद जिंदगी बदल जाती है। मैं लाइफ में अलग चीजें चाहती थी लेकिन जिंदगी किसी और दिशा में ही चल रही थी।

फिल्म 'दबंग' के बाद दूरियां बढ़ने लगी थीं

फिल्म 'दबंग' के बाद दूरियां बढ़ने लगी थीं

मलाइका ने बताया- फिल्म दबंग की रिलीज तक हमारे बीच सबकुछ ठीक था लेकिन उसके बाद मैं और अरबाज बहुत चिड़चिड़े हो गए थे। हम दोनों एक दूसरे से अलग रहने लगे थे। हमारी सोच अलग हो गई थी। हम अक्सर हर बात पर बहस करने लगे थे। धीरे-धीरे हमारे बीच दूरियां बढ़ने लगी थीं। मलाइका अरोड़ा ने आगे बताया- मैंने और अरबाज ने साल 1998 में शादी की थी। हमारा एक बेटा अरहान भी है जो तलाक के बाद अपने पापा के अरबाज के साथ ही रहता है। फिलहाल वह अपनी पढ़ाई पूरी करेन के लिए विदेश में मौजूद है।

2017 में हो गया था मलाइका-अरबाज का तलाक

2017 में हो गया था मलाइका-अरबाज का तलाक

आपको बता दें कि साल 2017 में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने तलाक ले लिया था। मलाइका ने तलाक के समय अरबाज खान से 15 करोड़ रुपए की एलिमनी ली थी। तलाक के बाद से ही मलाइका बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को खुलकर डेट कर रही हैं और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों लिव इन में भी रहते हैं। वहीं मलाइका के एक्स पति अरबाज खान भी मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं।

Recommended Video

    Malaika-Arjun Relationship: Malaika Arora और Arjun Kapoor करनेवाले हैं शादी ? | वनइंडिया हिंदी*News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+