हिना खान ने विदेश छोड़कर भारत में ही क्यों करवाया कैंसर का इलाज? सामने आई ये बड़ी सच्चाई
Hina Khan: साल 2024 से टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से जूज रही हैं। हिना खान का ट्रीटमेंट चल रहा है और वह अपने 8 कीमोथेरेपी सेशन्स भी पूरे कर चुकी हैं। इसी बीच हिना खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली है।
4 जून 2025 को हिना खान ने कर ली शादी
हिना खान ने 13 साल तक प्यार करने के बाद आखिरकार गत 4 जून 2025 को अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ सीक्रेट वेडिंग कर ली है। एक्ट्रेस ने जब रॉकी के साथ अपनी इंटीमेट वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की तो हर कोई हैरान हो गया था।

हिना खान और रॉकी जाययवाल का प्यार
-हिना खान और रॉकी जाययवाल की पहली मुलाकात टीवी की पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों का प्यार शुरू हुआ था। 13 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद हिना खान और रॉकी जायसवाल ने अब शादी कर ली है।
-आपको बता दें कि जून 2024 में ही हिना खान ने एक इमोशनल इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए लोगों को अपने कैंसर के बारे में बताया था। हिना खान ने जमकर इस जानलेवा बीमारी से लड़ाई की है और इस भयानक दर्द का सामना किया है।
हिना ने कैंसर के इलाज के लिए भारत ही क्यों चुना?
-वहीं हिना खान ने अब खुलासा किया है कि आखिर विदेश जाने के बजाय उन्होंने भारत में अपना कैंसर का इलाज कराने का ऑप्शन क्यों चुना था। एएनआई से बात करते हुए हिना खान ने कहा है- मेरे परिवार ने दुनियाभर के कुछ बेस्ट डॉक्टरों से मेरी बीमारी को लेकर कंसल्ट किया था और उन्होंने खुद हमें बताया कि आपके जैसे मामलों के लिए भारत में सब कुछ अवेलेबल है।
-हिना खान ने कहा- भारत के टॉप डॉक्टरों से बात की गई थी और उन्होंने भी कहा था कि वह ग्लोबली भी इतने अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं कि दुनिया में सबसे अच्छे कंस्ल्टेशन यहीं अवेलेबल हैं।
-हिना खान ने कहा- भारत के टॉप डॉक्टरों ने हमें बताया था कि टाटा अस्पताल कैंसर के लिए एक मेजर इंस्टीट्यूशन है। ये दुनिया के कुछ बेहतरीन मेडिकल नेटवर्क से जुड़ा हुआ है और ये भारत के सबसे बेहतरीन अस्पतालों में से एक है।
-हिना खान ने बताया- भारत में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कैंसर ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल को ही फॉलो किया जाता है। दरअसल कैंसर के ट्रीटमेंट के लिए एक निर्धारित प्रोटोकॉल होता है और यह प्रोटोकॉल दुनिया भर में एक जैसा ही होता है। ये जगह-जगह नहीं बदलता है। ऐसे में कैंसर का इलाज एक तय प्रोसेस के जरिए ही किया जाता है।
भारत में टॉप टियर कैंसर केयर प्रोवाइड मौजूद हैं
-हिना खान ने खुद कहा कि भारत अब टॉप टियर कैंसर केयर प्रोवाइड करता है। भारत अब वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी भी प्रोवाइड करता है। हमारे पास कई इंडीपेंडेंट स्पेशलाइज्ड लैब हैं जो इंटरनेटशनल स्टैंडर्ड के अनुसार प्रोपराइटरी पेटेंट किए गए टेस्ट करती हैं जैसे लिक्विड बायोप्सी, जीनोमिक्स, ट्यूमर इनसाइट्स और अन्य एडवांस डायग्नोस्टिक्स।
-हिना खान ने भारत की मेडिकल शक्ति पर अपना भरोसा जताया और लोगों को कहा कि कैंसर के इलाज के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं है, अब भारत में ही इलाज हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications