Hema Malini ने पति धर्मेंद्र की मर्जी के खिलाफ उठाया था ये बड़ा कदम, आखिर क्यों राजनीति में घुसी हेमा?

Hema Malini into politics: बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी राजनीति में खूब एक्टिव हैं। हेमा मालिनी ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनका राजनीतिक करियर भी उतना ही शानदार रहा, जितना कि बॉलीवुड। आज हम आपको सक्सेसफुल हेमा से जुड़ी एक ऐसी बात बताने वाले हैं, जिसके बारे में उनके फैंस को भी पता नहीं होगा।

हेमा मालिनी तीसरी बार मथुरा से सांसद के लिए खड़ी हुई हैं। बीते दिनों लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार को लेकर उनके तमाम वीडियोज भी सामने आए थे। साथ में उनकी बेटी और लाडली ईशा देओल भी मां के लिए प्रचार करती दिखीं।

Hema Malini

हालांकि पॉलिटिकल करियर बना पाना हेमा के लिए इतना भी आसान नहीं था। आज भले ही एक्ट्रेस राजनीति का चमकता सितारा हैं, मगर एक वक्त ऐसा भी था, जब धर्मेंद्र को इस बात से बेहद आपत्ति थी कि हेमा क्यों पॉलिटिक्स जॉइन कर रही हैं। ऐसे में किसी भी पत्नी के लिए ऐसा फैसला लेना काफी मुश्किल होगा, जिसके लिए पति की साफ तौर पर मनाही हो।

हेमा मालिनी ने खुद एक इंटरव्यू में बताया कि धर्मेंद्र जी को उनका पॉलिटिक्स में आने का फैसला सही नहीं लगा। मगर फिर भी पति की बातों को दरकिनार कर हेमा ने बड़ा फैसला लेते हुए राजनीति में कूदने का मन बना लिया। हेमा ने इस फैसले को एक चुनौती की तरह लिया था।

हेमा मालिनी ने आगे बताया कि ये सब इतना भी आसान नहीं था। इसके लिए उन्हें तमाम तरह की मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा था। इसका कारण ये भी था कि उन्हें काफी दूर तक सफर करना पड़ता था। वहीं कई चीजें ऐसी भी थीं, जो धर्मेंद्र को बिल्कुल पसंद नहीं थीं। मगर अब जब हेमा राजनीति में उतर ही आई थीं तो भला पीछे कैसे हट सकती थीं।

हेमा ने बताया कि कोई बॉलीवुड सितारा राजनीति में जाता है तो लोगों का पागलपन काफी हद तक बढ़ जाता है। जाहिर सी बात है कि अपने पसंदीदा स्टार से मिलने के लिए लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। जबलोगों को पता लगा कि हेमा जी पॉलिटिक्स में उतरी हैं तो वे उनके लिए क्रेजी हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+