आराध्या के बाद Aishwarya Rai ने क्यों नहीं पैदा किया दूसरा बच्चा? क्या अभिषेक बच्चन के साथ हुई थी परेशानी?

Aishwarya Rai Baby: बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं।

साल 2007 में अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय की शादी
पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय ने सलमान खान और विवेक ओबेरॉय से रिश्ता खत्म करने के बाद बच्चन परिवार की बहू बनना पसंद किया था। ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की थी।

Aishwarya Rai

2011 में बेटी आराध्या बच्चन का हुआ था जन्म

-वहीं साल 2011 में ऐश्वर्या राय ने प्यारी सी बेटी आराध्या बच्चन को जन्म दिया। फिलहाल आराध्या बच्चन 13 साल की हो चुकी हैं और अक्सर अपने परिवार की तरह ही लाइमलाइट में छाई रहती हैं।

-आपको बता दें कि आराध्या बच्चन के जन्म के बाद से ही कई बार ये सवाल उठता रहा है कि क्या अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अपने परिवार को और बढ़ाने का प्लान कर रहे हैं। हालांकि इस बारे में दोनों ने कभी भी मीडिया के सामने कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है।

रितेश देशमुख के शो में हुआ था मजेदार खुलासा

-कुछ समय पहले अभिषेक बच्चन बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख के शो केस तो बनता है में पहुंचे थे। यहां बातचीत के दौरान रितेश ने बच्चन परिवार के नामों को लेकर एक दिलचस्प सवाल किया था।

-रितेश देशमुख ने कहा था- देखो, अमिताभ, ऐश्वर्या, आराध्या और अभिषेक... सभी के नाम A से शुरू होते हैं लेकिन जया आंटी और श्वेता दीदी ने ये परंपरा क्यों नहीं निभाई? इस सवाल पर अभिषेक बच्चन अपनी हंसी रोक नहीं पाए थे।

रितेश ने अभिषेक बच्चन से दूसरे बच्चे को लेकर पूछा था ऐसा सवाल

-इसी दौरान रितेश देशमुथ ने मस्ती-मजाक में अभिषेक बच्चन से पूछा था कि आराध्या के बाद उन्होंने दूसरे बच्चे की प्लानिंग क्यों नहीं की? इस पर अभिषेक पहले थोड़े शरमा गए और फिर मुस्कुराते हुए बोले- अरे भाई, अगली पीढ़ी आएगी तब देखेंगे।

-इसके बाद रितेश देशमुख ने अपने बच्चों का उदाहरण देते हुए कहा था- इतना कौन रुकता है। हमें देखो- रितेश, रियान, राहिल। इस पर अभिषेक ने हंसते हुए उन्हें टोक दिया था और कहा था- उम्र का लिहाज करो रितेश, मैं तुमसे बड़ा हूं।

क्या ऐश्वर्या राय नहीं चाहती थीं दूसरा बच्चा?

-इस शो में अभिषेक बच्चन के इस जवाब के बाद एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ये बात उठने लगी कि आखिर क्यों ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन के चाहने के बावजूद दूसरा बच्चा पैदा नहीं किया था।

-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक बच्चन हमेशा से दूसरा बच्चा चाहते थे लेकिन ऐश्वर्या राय ने आराध्या के जन्म के बाद आगे बेबी प्लानिंग नहीं की। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय ने आराध्या बच्चन को 38 की उम्र में जन्म दिया था।

-उम्र ज्यादा होने के कारण ऐश्वर्या राय को प्रेग्नेंसी में काफी कॉम्प्लिकेशन्स का सामना करना पड़ा था। इस बारे में खुद ऐश्वर्या राय ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था। उन्होंने ये भी बताया था कि आराध्या के जन्म के बाद अपनी हेल्थ समस्याओं से निपटने के लिए उन्होंने कुछ समय तक काम से भी ब्रेक लिया था। शायद यही वजह रही है कि उन्होंने दोबारा बच्चा पैदा करने पर विचार नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+