आखिर अनुपम खेर को क्यों करनी पड़ीं दो शादियां, कौन हैं पहली पत्नी? क्या सच में बेटे सिकंदर ने पिता को जड़ा तमाचा
अनुपम खेर और किरण खेर करीब चार दशकों से एक मजबूत और खुशहाल वैवाहिक जीवन बिता रहे हैं। हाल ही में उनके बेटे सिकंदर के साथ वीडियो वायरल हुआ। जिसमें बेटा पिता को मारते हुए नजर आ रहा है। इसके बाद से अनुपम और किरण चर्चा में आ गए हैं। दोनों अक्सर सार्वजनिक मंचों और इंटरव्यू में एक-दूसरे के लिए प्यार और सम्मान जताते नजर आते हैं, जो उनके रिश्ते की गहराई को साफ दर्शाता है। हाल ही में अनुपम खेर ने किरण के साथ अपनी प्रेम कहानी को लेकर खुलकर बातचीत की और उस दौर को याद किया, जब उनकी जिंदगी और करियर दोनों ही संघर्षों से गुजर रहे थे।

यह प्रेम कहानी किसी फिल्मी सेट पर नहीं, बल्कि कॉलेज के दिनों की दोस्ती से शुरू हुई थी। किरण खेर, अनुपम खेर से कॉलेज में सीनियर थीं और उस समय एक राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन खिलाड़ी भी रह चुकी थीं। अनुपम ने बताया कि वे और किरण करीब 12 साल तक अच्छे दोस्त रहे। उस समय किरण पहले से शादीशुदा थीं और एक बेटे की मां भी थीं, जबकि अनुपम अविवाहित थे।
शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान अनुपम खेर ने बताया कि अभिनय में करियर बनाने के लिए वे मुंबई आए थे। संयोग से किरण खेर भी अपने पहले पति गौतम बेरी के साथ शादी के बाद मुंबई में ही रह रही थीं। संघर्ष के दिनों को याद करते हुए अनुपम ने बताया कि वे और उनके करीबी दोस्त सतीश कौशिक अक्सर किरण और गौतम के घर जाया करते थे। किरण उन्हें टैक्सी के पैसे देती थीं, लेकिन दोनों दोस्त पैसे बचाने के लिए बस से सफर किया करते थे।
समय के साथ यह दोस्ती और गहरी होती चली गई। अनुपम ने बताया कि उनकी और किरण की जिंदगी में एक ऐसा दौर आया, जब दोनों भावनात्मक रूप से कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे थे। किरण अपने वैवाहिक जीवन में परेशान थीं, वहीं अनुपम का रिश्ता भी टूट चुका था। इन्हीं हालातों में दोनों एक-दूसरे के और करीब आए और दोस्ती ने धीरे-धीरे प्यार का रूप ले लिया।
अनुपम खेर के मुताबिक, यही वह मोड़ था जब उन्होंने और किरण ने साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया और बाद में विवाह कर लिया। किरण खेर के पहले पति गौतम बेरी एक जाने-माने व्यवसायी थे, जिनसे उनकी शादी 1979 में हुई थी। शादी के बाद किरण ने बेटे सिकंदर को जन्म दिया, लेकिन कुछ वर्षों बाद यह रिश्ता टूट गया और दोनों का तलाक हो गया। बता दें, अनुपम की पहली पत्नी का नाम पत्नी मधुमालती कपूर है, वो भी पेशे से एक्ट्रेस हैं।












Click it and Unblock the Notifications