Kabhi Eid Kabhi Diwali: सलमान खान की इस फिल्म से आयुष शर्मा का पत्ता साफ! ये वजह आई सामने

फिल्म कभी ईद कभी दिवाली से सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा के बाहर होने की खबर सामने आ रही है। इसके अलावा चर्चा ये भी है कि जहीर इकबाल भी फिल्म से बाहर हुए हैं।

मुंबई, 22 मई: बॉलीवुड दबंग सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की हाल में शूटिंग शुरू हुई। फिल्म की शूटिंग फिलहाल मुंबई में चल रही है। शूटिंग शुरू हुए कुछ ही दिन हुए कि उससे पहले सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा के फिल्म से बाहर होने की खबर सामने आई है। सिर्फ आयुष शर्मा ही नहीं बल्कि जहीर इकबाल भी फिल्म से बाहर हुए हैं।

सलमान की फिल्म से बाहर हुए आयुष

सलमान की फिल्म से बाहर हुए आयुष

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' को लेकर इन दिनों सुर्खियों में हैं। फिल्म की शूटिंग हाल ही में शुरू हो गई थी। इस फिल्म में सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा और जहीर इकबाल नजर आने वाले थे। लेकिन अब खबर सामने आई है कि दोनों अब फिल्म से बाहर हो गए हैं। ये खबर सुनने के बाद फैंस को काफी शॉक लगा है।

इस वजह से प्रोजेक्ट से बाहर हुए जहीर-आयुष

इस वजह से प्रोजेक्ट से बाहर हुए जहीर-आयुष

फिल्म कभी ईद कभी दिवाली के लिए आयुष शर्मा ने शूटिंग शुरू कर दी थी। लेकिन, फिल्म से बाहर होने के कारण अब वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। रिपोर्ट्स की माने तो, आयुष को फिल्म की टीम से कुछ मतभेद होने के कारण प्रोजेक्ट से बाहर होने का फैसला लिया । फिलहाल जहीर इकबाल और आयुष शर्मा की जगह मेकर्स रिप्लेसमेंट ढूंढ़ा जा रहा है।

किन एक्टर्स को मेकर्स करेंगे एप्रोच?

किन एक्टर्स को मेकर्स करेंगे एप्रोच?

आयुष शर्मा और जहीर इकबाल के बाहर होने के बाद अब कईं नए यंग एक्टर्स को एप्रोच किया जा रहा है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, आयुष के रोल के लिए जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी को एप्रोच किया जा रहा है। वहीं जहीर के रोल के लिए अब मेकर्स अभिमन्यु दसानी को एप्रोच किया है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि, सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में शहनाज गिल, पूजा हेगड़े, राघव जुयाल और तेलुगू अभिनेता वेंकटेश दग्गुबाती नजर आएंगे। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में चल रही है। ये फिल्म साल के अंत 31 दिसंबर को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+