Dharmendra ने क्यों नहीं देखी आखिरी फिल्म? एक्टर की तबीयत पर डायरेक्टर श्रीराम राघवन का शॉकिंग खुलासा

Dharmendra Last Movie: बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन को एक महीना बीत चुका है लेकिन उनका जाना आज भी परिवार और फैंस के लिए एक गहरा जख्म बना हुआ है। 24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र ने इस दुनिया को अलविदा कहा था।

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है 'इक्कीस'
अब दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है जिसे लेकर दर्शकों के बीच भावनाओं का सैलाब उमड़ रहा है। इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र से जुड़ी कुछ ऐसी बातें शेयर की हैं, जिन्होंने फैंस की आंखें नम कर दी हैं।

Dharmendra

धर्मेंद्र ने 'इक्कीस' का सिर्फ पहला हिस्सा देखा

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए फिल्म 'इक्कीस' के डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने बताया कि वह अक्टूबर महीने में धर्मेंद्र से मिले थे। उस समय अभिनेता की तबीयत ठीक थी लेकिन पूरी तरह स्वस्थ नहीं कही जा सकती थी।

डायरेक्टर श्रीराम राघवन का शॉकिंग खुलासा

-श्रीराम राघवन ने बताया कि धर्मेंद्र ने फिल्म 'इक्कीस' का पहला हाफ देखा था लेकिन दूसरा हिस्सा देखने का मौका उन्हें नहीं मिल सका। डायरेक्टर चाहते थे कि धर्मेंद्र पूरी फिल्म एक साथ देखें लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

-श्रीराम राघवन ने दुख जताते हुए कहा कि ये अफसोस उन्हें हमेशा रहेगा कि धर्मेंद्र आज अपनी आखिरी फिल्म को पूरी तरह देखकर इन्जॉय करने के लिए हमारे बीच नहीं हैं।

'उर्दू में खुद लिखते थे अपने डायलॉग्स'

-डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने धर्मेंद्र के प्रोफेशनल अंदाज को याद करते हुए बताया कि वह बेहद मंझे हुए कलाकार थे। धर्मेंद्र अपने डायलॉग्स अक्सर उर्दू में खुद लिखते थे और सिर्फ अपने ही नहीं बल्कि मुख्य कलाकारों के संवादों तक को नोट किया करते थे।

-श्रीराम राघवन के मुताबिक धर्मेंद्र हर सीन की गहराई से तैयारी करते थे और अपने काम में किसी भी तरह की ढिलाई पसंद नहीं करते थे। उनका ये समर्पण उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाता था।

1 जनवरी 2026 को रिलीज होगी 'इक्कीस'

-आपको बता दें कि धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' को 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म 1971 के युद्ध के हीरो सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर आधारित है।

-इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा बड़े पर्दे पर एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में जयदीप अहलावत भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

पिता को याद कर रोने लगे थे सनी देओल

धर्मेंद्र के निधन के बाद से उनका परिवार लगातार उन्हें याद करता नजर आ रहा है। हाल ही में फिल्म 'बॉर्डर 2' के टीजर लॉन्च इवेंट के दौरान सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र को याद कर भावुक होते नजर आए थे। इस मौके पर सनी देओल स्टेज पर फूट फूटकर रोते नजर आए थे।

हेमा मालिनी ने शेयर की थीं अनदेखी तस्वीरें

वहीं धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी भी सोशल मीडिया पर पति से जुड़ी यादें शेयर कर रही हैं। वह धर्मेंद्र और अपनी अनदेखी तस्वीरें इंस्टाग्राम और एक्स हैंडल पर लगातार शेयर कर रही हैं।

ईशा देओल के चेहरे पर नजर आया दुख

हेमा मालिनी के साथ साथ उनकी बेटी ईशा देओल भी इंस्टाग्राम पर अपने पापा धर्मेंद्र की याद में पोस्ट शेयर कर रही हैं और उन्हें याद कर रही हैं। हाल ही में ईशा देओल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था जहां पर पिता के चले जाने का दुख उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+