Pavitra Rishta-2: शाहीर शेख ने खोला अंकिता लोखंडे की शादी का राज तो एक्ट्रेस ने कहा-'Shut UP'
मुंबई, 10 सितंबर। इन दिनों टीवी की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक अंकिता लोखंडे 'पवित्र रिश्ता 2.0' के जरिए काफी चर्चा में हैं। इसी शो के पहले पार्ट के जरिए ही दिवंगत नेता सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी लेकिन इस बार शो में सुशांत की जगह मानव का किरादर टीवी के ही डिजाइरेबल एक्टर्स में से एक शाहीर शेख प्ले कर रहे हैं। अंकिता इस बार इस शो के जरिए ही वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। शो को लेकर अंकिता और शाहीर दोनों काफी एक्साइटेड है। शो का प्रमोशन भी जोरों पर है लेकिन इस प्रमोशन के दौरान ही कुछ ऐसा हुआ जिसने अंकिता को कुछ असहज कर दिया।

'पवित्र रिश्ता' के बाद क्या करने वाली हैं अंकिता?
दरअसल हिंदूस्तान टाइम्स की रिपोर्ट मुताबिक 'बॉलीवुड हंगामा' से बात करते हुए शाहीर ने अंकिता के फ्यूचर प्लान के बारे में राज खोल दिया। दरअसल अंकिता से पूछा गया था कि वो अब 'पवित्र रिश्ता' के बाद क्या करने वाली हैं, उनके प्लांस क्या है?

'कम ऑन, तुम्हारी शादी हो रही है'
जिस पर अंकिता ने हंसते हुए कहा कि 'नहीं मैं कुछ नहीं करने वाली', जिस पर शाहीर ने तपाक से उत्तर दिया कि 'कम ऑन, तुम्हारी शादी हो रही है।' जिसे सुनते ही अंकिता एकदम से असहज हो गईं और झटाक से बोलीं shut up शाहीर।'
'मैंने अभी आगे के बारे सोचा नहीं है'
जिसके बाद शाहीर को भी लगा कि उनके मुंह से कुछ ऐसा निकल गया है, जो कि शायद निकलना नहीं चाहिए था। अंकिता ने अपनी बात क्लीयर करते हुए कहा कि 'नहीं ऐसा कुछ नहीं है, मैंने अभी आगे के बारे सोचा नहीं है। फररवरी में कुछ नया करने का दिमाग में है लेकिन अभी किसी भी चीज की कोई प्लानिंग नहीं है।'

8 साल बाद हुआ था अंकिता और सुशांत का ब्रेकअप
मालू्म हो कि आठ साल तक सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में रहने वाली अंकिता और सुशांत का ब्रेकअप हो गया था। ये दोनों लिवइन पार्टनर थे, इनके चाहने वाले इन्हें साथ देखना चाहते थे लेकिन दोनों ने लंबे रिलेशन के बाद एक-दूसरे का साथ छोड़ दिया। हालांकि आज तक दोनों के ब्रेकअप की वजह सामने नहीं आई।
सुशांत को चाहिए था करियर!
कहा जाता है कि सुशांत अपने करियर में आगे बढ़ना चाहते थे और वो काफी बढ़ भी गए थे, जबकि अंकिता पीछे रह गई थीं, वो सुशांत संग सैटेल होना चाहती थी, जो सुशांत को मंजूर नहीं था।

तीन साल से विकी को डेट कर रही हैं अंकिता
दोनों ही ब्रेकअप के बाद अपनी-अपनी जिंदगी में आगे ब़ढ़ गए थे। जहां सुशांत की लाइफ में रिया चक्रवर्ती ने जगह बनाई वहीं अंकिता की जिंदगी में विकी जैन ने खास जगह बनाई। विकी और अंकिता इंगेज भी हो चुके हैं। वो दोनों तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
अंकिता के पास्ट के बारे में जानते हैं विकी जैन
विकी को अंकिता के पास्ट के बारे में सारी बातें पता हैं और उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर उनपर कोई दवाब नहीं बनाया। यहां तक कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जिस तरह से अंकिता खुलकर मीडिया के सामने सुशांत के लिए लड़ रही थीं, उस वक्त भी विकी जैन उनके साथ बिना किसी सवाल के साथ में खड़े नजर आए थे। फिलहाल हर किसी को अंकिता की शादी का इंतजार है, हो सकता है कि अंकिता फरवरी में ही अपनी शादी का ऐलान करें और शाहीर शेख की बात सही निकले।












Click it and Unblock the Notifications