पहलगाम आतंकी हमले पर क्यों चुप हैं अमिताभ बच्चन? बिग बी का ऐसे उड़ा मजाक, लोगों ने की ऐसी हालत
Amitabh Bachchan On Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में गत 22 अप्रैल 2025 को भयावह आतंकी हमला हुआ था। बैसरन घाटी में मौजूद पर्यटकों पर कुछ आतंकियों ने जमकर गोलियां बरसाई थीं। इस हमले में 26 लोगों की मौत हई थी और कई लोग घायल हुए थे।
अमिताभ बच्चन ने क्यों चुप्पी साथ रखी है?
कहा जा रहा है कि आतंकियों ने पर्यटकों से उनका धर्म पूछा था और उसके बाद उन्हें गोली मार दी थी। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं। हालांकि इस मामले को लेकर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अभी तक चुप्पी साध रखी है।

बिग बी की इस हरकत का जमकर उड़ रहा मजाक
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन गत 23 अप्रैल 2025 से लगातार अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर रहे हैं, लेकिन वह उसमें कुछ लिख नहीं रहे हैं। ऐसे में बिग बी के फैंस काफी परेशान हो गए हैं। वहीं कुछ लोग बिग बी की इस हरकत का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।
अमिताभ बच्चन के लिए Grok से मांगी मदद
जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने तो अमिताभ बच्चन के लिए Grok से भी मदद मांगी है, ताकि पता चल सके कि आखिर बिग बी कहना क्या चाहते हैं। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि अमिताभ बच्चन अभी चुप हैं क्योंकि वह पाकिस्तान पर भारत द्वारा हमला किए जाने के बाद ही कुछ दमदार कहना चाहते हैं।
बिग बी ने लिखा था- साइलेंट एक्स क्रोमोसोम
आपको बता दें कि Grok एक एआई चैटबॉट है, जिसे एलन मस्क की कंपनी xAI ने बनाया है। इस पर कई सवालों के जवाब अपने आप मिल जाते हैं। जानकारी के अनुसार अमिताभ बच्चन ने गत 22 अप्रैल 2025 को अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा था- साइलेंट एक्स क्रोमोसोम... जो ब्रेन को विश्लेषण देता है, जिससे साबित होता है कि किस मानव प्रजाति का ब्रेन बेहतर है।
पहलगाम आतंकी हमले के 8 दिन बाद भी चुप हैं बिग बी
-इसके बाद से ही अमिताभ बच्चन ने अपने पोस्ट में अब तक कुछ नहीं लिखा है। आपको बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले को हुए 8 दिन हो चुके हैं लेकिन अब तक बिग बी बिल्कुल चुप हैं। ऐसे में उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। लोग बिग बी को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
-लोग सोशल मीडिया पर बिग बी का मजाक बना रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- हैलो @grok प्लीज मुझे समझा दीजिए कि अमिताभ बच्चन जी ऐसे पोस्ट क्यों कर रहे हैं। वहीं एक शख्स ने लिखा है- बिग बी के पास कोई शब्द नहीं हैं, पर बहुत सारी भावनाएं हैं।
क्या इस वजह से चुप हैं अमिताभ बच्चन?
पहलगाम आतंकी हमले पर अमिताभ बच्चन के चुप्पी साधे रहने से कई लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोग सोशल मीडिया पर बिग बी को लेकर जमकर चर्चा कर रहे हैं। लोगों की मानें तो पहलगाम में सैलानियों की हत्या से बिगी बी काफी चिंतित हो गए हैं। ऐसे में जब तक पाकिस्तान से बदला नहीं लिया जाता, तब तक वह कुछ नहीं बोलेंगे। कई लोग बिग बी की चुप्पी का जमकर मजाक बना रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications