अमिताभ बच्चन की क्यों हो रही आलोचना? महानायक की इस हरकत पर उठे ऐसे सवाल? पैसे से जुड़ा कनेक्शन

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में मुंबई के सबसे मशहूर गणेश पंडालों में से एक, 'लालबागचा राजा' को 11 लाख रुपये का दान दिया है। हालांकि, अमिताभ बच्चन खुद दान देने नहीं पहुंचे थे, बल्कि उनकी टीम ने पंडाल प्रबंधन को चेक भेजा था।

'लालबागचा राजा' को 11 लाख रुपये का दान
लालबागचा राजा के सचिव सुधीर साल्वी के चेक लेते और पैपराजी के सामने पोज देते हुए वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस मामले को लेकर इंटरनेट पर लोगों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही है।

Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन की हो रही आलोचना

कुछ लोगों ने दान के लिए अमिताभ बच्चन की जमतर तारीफ की है, तो वहीं कुछ ने कहा है कि ये राशि पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए ज्यादा उपयोगी होती। ऐसे में अमिताभ बच्चन की जमकर आलोचना हो रही है।

गणेश पंडाल को बिग बी की टीम ने दिया चेक

आपको बता दें कि लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के ट्रस्टियों ने इस दान की पुष्टि की, जिससे पंडाल में उत्सव का माहौल और भी बढ़ गया है। अमिताभ बच्चन की टीम से 11 लाख रुपये का हस्ताक्षरित चेक स्वीकार करते हुए पंडाल समिति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अमिताभ बच्चन के इस दान पर लोगों ने उठाया सवाल

-हालांकि अमिताभ बच्चन के इस फैसले को लेकर ऑनलाइन अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। जहां कई लोगों ने अमिताभ बच्चन की उदारता और आस्था की तारीफ की है, वहीं कुछ लोगों ने सवाल उठाया है कि बिग बी ने बाढ़ से प्रभावित पंजाब की मदद के लिए कोई योगदान क्यों नहीं दिया।

-लोग इस बात को लेकर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- पंजाब के लिए करते तो ज्यादा खुशी मिलती। वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- सेलिब्रिटी अक्सर धार्मिक कामों के लिए तुरंत दान दे देते हैं, लेकिन आपदा राहत के लिए कम ही आगे आते हैं।

-एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- पंजाब की मदद के लिए भी कुछ दे दीजिए, बाबूजी, भगवान की मदद करने से कुछ नहीं होगा। इंसानों की मदद कीजिए। एक और यूजर ने कमेंट किया है- अगर पंजाब को दे देते, एक-दो परिवारों को गौशाला के लिए दे देते, तो आपका पैसा सीधे गणपति बप्पा तक पहुंच जाता।

'लालबागचा राजा' में गणेश उत्सव

जानकारी के अनुसार लालबागचा राजा में गणेश उत्सव मुंबई के लिए पिछले आठ दशकों से एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। हर साल देश के हर कोने से लाखों श्रद्धालु आशीर्वाद लेने के लिए इस पंडाल में आते हैं और आम लोग और मशहूर हस्तियां भी यहां जमकर दान देती हैं।

पंजाब में आई भयानक बाढ़

पंजाब में साल 1988 के बाद सबसे भयानक बाढ़ आई है, जिसमें 1,300 से ज्यादा गांव पानी में डूब गए हैं। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, किसानों को भारी नुकसान हुआ है, क्योंकि फसल कटने से ठीक पहले लगभग 3 लाख एकड़ (1.20 लाख हेक्टेयर) में लगी धान और दूसरी फसलें पानी में डूब गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+