अक्षय कुमार के पास क्‍यों है कनाडा की नागरिकता ? एक्‍टर ने किया खुलासा

अक्षय कुमार के पास क्‍यों है कनाडा की नागरिकता ? एक्‍टर ने किया खुलासा

मुंबई, 13 अगस्‍त: बॉलीवुड एक्‍टर अक्षय कुमार जिनकी छवि एक सच्‍चे देशभक्‍त की है लेकिन उन्‍हेंअक्सर 'कनाडा कुमार' कहकर ट्रोल किया जाता है। इसके पीछे वजह है कि अक्षय कुमार के पास भारत की नहीं कनाडा की नागरिकता है। अक्षय कुमार ने अपने कनाडाई पासपोर्ट को लेकर कभी न खत्म होने वाली बहस के बारे में बात की है और कनाडा की नागरिकता रखने की बात स्वीकार की है।

अक्षय कुमार ने इसके पीछे क्‍या राज है

अक्षय कुमार ने इसके पीछे क्‍या राज है

बता दें भारत में इनकम टैक्‍ट मोटी धनराशि जमा करने वाले अक्षय कुमार के पास अभी भी कनाडा की नागरिकता है। 2019 में कनाडा की नागरिकता के लिए आवेदन करने के कारण लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान छोड़ने पर अक्षय कुमार की जमकर आलोचना की गई थी। अक्षय कुमार ने इसके पीछे क्‍या राज है इसका खुलासा किया कि उनकी फिल्में नहीं चलने के बाद वह कनाडा जाने के बारे में भी सोच रहे थे। एक वक्त पर वह बहुत निराश और परेशान हो गए थे।

कुछ साल पहले मेरी फिल्में नहीं चल रही थीं

कुछ साल पहले मेरी फिल्में नहीं चल रही थीं

लल्लनटॉप को दिए इंटरव्‍यू में अक्षय कुमार ने कहा 'कुछ साल पहले मेरी फिल्में नहीं चल रही थीं। लगभग 14-15 फिल्मों ने काम नहीं किया था इसलिए मैंने सोचा कि शायद मुझे कहीं और जाकर वहां काम करना चाहिए। मेरा एक दोस्त था जो कनाडा में रहता था और उसने उसे शिफ्ट होने का सुझाव दिया था।

 मैंने नागरिकता के लिए आवेदन किया और वो मिल गई

मैंने नागरिकता के लिए आवेदन किया और वो मिल गई

अक्षय कुमार ने बताया मेरे दोस्‍त ने बताया था कि बहुत सारे लोग काम के लिए वहां जाते हैं, लेकिन वे अभी भी भारतीय हैं। तो मैंने भी सोचा कि अगर नियति यहां मेरा साथ नहीं दे रही है तो मुझे इसके बारे में कुछ करना चाहिए। मैं वहां गया और मैंने नागरिकता के लिए आवेदन किया और वो मिल गई।

मैं अपने टैक्‍स भारत के में पे करता हूं

मैं अपने टैक्‍स भारत के में पे करता हूं

अक्षय कुमार ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया भारत में फिर से सफलता पाने के बाद उन्होंने अपना विचार बदल दिया। उन्‍होंने मेरे पास पासपोर्ट है। मैं एक भारतीय हूं, मैं अपने सभी करों का भुगतान करता हूं और यहां उनका भुगतान करता हूं। मेरे पास वहां भी भुगतान करने का विकल्प है लेकिन मैं उन्हें अपने देश में भुगतान करता हूं।

मैं हमेशा एक भारतीय रहूंगा

मैं हमेशा एक भारतीय रहूंगा

बहुत से लोग बातें कहते हैं उनके लिए, मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि मैं एक भारतीय हूं और मैं हमेशा एक भारतीय रहूंगा। 2019 में उन्‍होंने कहा था कि मैंने अब पासपोर्ट के लिए आवेदन कर दिया है। मैं एक भारतीय हूं और इससे मुझे दुख होता है कि मुझे हर बार यह साबित करने के लिए कहा जाता है।

हां कनाडा कुमार, ठीक है मुझे बुलाओ

हां कनाडा कुमार, ठीक है मुझे बुलाओ

ये पहली बार नहीं है जब अक्षय ने अपनी नागरिकता के बारे में खुलासा किया है। इससे पहले कॉफ़ी विद करण 7 में फिल्‍म डॉयरेक्‍टर करण जौहर ने अक्षय से पूछा था कि क्या वह ट्रोल हो जाते हैं ? तब अक्षय कुमार ने कहा था मैं ज्यादा ऑनलाइन नहीं जाता, वो लोग अधिक से अधिक, वे कनाडा के बारे में लिखते हैं। उन्‍होंने का इसकी मुझे परवाह नहीं है। करण जौहर ने कहा ट्रोल्स आपको कनाडा कुमार कहते हैं तब अक्षय ने जवाब दिया हां कनाडा कुमार, ठीक है, मुझे बुलाओ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+