'क्या आराध्या के साथ कोई दिक्कत है', क्यों उड़ा ऐश्वर्या राय का मजाक? बेटी के साथ की ऐसी हरकत और फिर जो हुआ
Aishwarya Rai and Aaradhya Bachchan: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपनी लाडली बेटी आराध्याबच्चन को लेकर काफी अटेंटिव नजर आती हैं। वह अक्सर अपनी बेटी को साथ लेकर ही घूमती दिखाई देती हैं।
कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंची थीं ऐश्वर्या राय
कुछ दिनों पहले ही ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन को साथ लेकर 'कान फिल्म फेस्टिवल 2025' में पहुंची थीं। इस ग्रैंड इवेंट में ऐश्वर्या राय के देसी लुक की जमकर तारीफ हुई थी। साथ ही रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय के मांग भरकर सिंदूर लगाने को Operation Sindoor के साथ जोड़कर देखा जा रहा था।

मां ऐश्वर्या के साथ आराध्या भी आई थीं नजर
वहीं कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में आराध्या बच्चन भी अपनी मां ऐश्वर्या राय के साथ नजर आ रही थीं। दोनों का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दोनों बहुत ही खूबसूरत नजर आ रहे हैं।
ऐश्वर्या राय ने लाडली बेटी का हाथ कसकर पकड़ा था
वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय ने अपनी लाडली बेटी आराध्या का हाथ कसकर पकड़ा हुआ है। इसके अलावा एक दूसरे वीडियो में ऐश्वर्या अपनी बेटी पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं लेकिन इस वीडियो में भी ऐश्वर्या ने बेटी का हाथ पकड़ रखा है।
ऐश्वर्या राय को जमकर दिए जा रहे हैं ताने
-आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय का इस तरह से अपनी बेटी का हाथ पकड़ना अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। लोगों को ऐश्वर्या का बेटी को यूं थामे रखना अच्छा नहीं लग रहा है। इसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ऐश्वर्या राय को जमकर ताने मार रहे हैं।
-वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय तैयार होने के बाद कॉरिडोर से बाहर आती हैं। उन्होंने अपनी 14 साल की बेटी आराध्या का हाथ कसकर पकड़ा हुआ है। वो चल रही हैं, बेटी को किस कर रही हैं, लेकिन एक भी पल के लिए उसका हाथ नहीं छोड़ रही हैं। इसको लेकर लोग एक्ट्रेस की आलोचना कर रहे हैं।
लोगों ने ऐश्वर्या राय के लिए कही ऐसी बात
-लोगों को ऐश्वर्या राय का ये बर्ताव अच्छा नहीं लग रहा है। लोगों की मानें को इससे पहले भी ऐश्वर्या राय अपनी बेटी को इसी तरह से पकड़कर चलती नजर आई हैं। लोगों का कहना है कि अब ऐश्वर्या राय की बेटी 15 साल की होने वाली हैं। ऐसे में मां का इस तरह से कसकर हाथ पकड़ना, वो भी सबके सामने सही नहीं लगता है।
-लोग ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- बेबी? अब आराध्या 15 से ज्यादा साल की हो गई हैं। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- ऐश्वर्या राय हर समय आराध्या का हाथ पकड़े रहती हैं, जैसे कि वो 2 साल की बच्ची हो।।
-वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- आराध्या के साथ कोई दिक्कत है क्या? ये तो समझ आता है कि वो बच्ची है, लेकिन 14 साल की उम्र में बच्चे मैच्योर बिहेव करते हैं। उन्हें पता होता है कि उनके आसपास क्या हो रहा है। उन्हें सबके सामने सही से चलना आता है। पकड़कर रखने की जरूरत नहीं होती है। वहीं एक शख्स ने ऐश्वर्या राय को ओवरप्रोटेक्टिव मां कहा है। लोगों की मानें तो ऐश्वर्या राय हमेशा अपनी बेटी से चिपकी हुई रहती हैं।
ऐश्वर्या राय और अभिशेक बच्चन का रिश्ता
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय पिछले कुछ समय से अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। पिछले साल उनके और पति अभिषेक बच्चन के रिश्ते को लेकर भी सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें की जा रही थीं। कुछ रिपोर्ट्स में तो दावा किया जा रहा था कि ऐश्वर्या और अभिषेक का तलाक होने वाला है। हालांकि अब इन अफवाहों पर विराम लग चुका है।












Click it and Unblock the Notifications