Tabu: '3 बार किया इश्क लेकिन नहीं हो पाई शादी', 54 साल की कुंवारी तब्बू की कहां से आई बेटी? क्या है माजरा?
Tabu Love story Updated News: बला की खूबसूरत और हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक तब्बू को देखकर आज भी लोग 'रूक-रूक-रूक अरे बाबा रूक...'गाना गाने को बेकरार हो जाते हैं। उनकी एक तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है और इसी कारण वो हमेशा चर्चा में भी बनी रहती हैं लेकिन इस वक्त वो एक अजीब और गलत वजह से लोगों के बीच सुर्खियां बन गई हैं।
कार है उनकी बेटी, जिसे देखकर लोग तब्बू की पर्सनल लाइफ पर सवाल खड़े करने लगे हैं और इसी कारण वो इस वक्त जबरदस्त रूप से सुर्खियों में हैं। दरअसल 29 दिसंबर को मुबई में अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया स्टारर 'इक्कीस' की स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसे देखने के लिए तब्बू भी पहुंची थीं।

54 साल की तब्बू स्क्रीनिंग में 33 साल की अभिनेत्री फातिमा सना शेख के साथ पहुंची थीं। जब पैपराजी ने फोटो क्लिक करने के लिए कहा तो तब्बू ने फातिमा संग खूब पोज दिए और ये कहकर सबको चौंका दिया कि 'वो इनकी बेटी है।'
'फिल्म चाची 420 में फातिमा बनी थी Tabu की बेटी'
उनकी ये बात सुनकर वहां खड़े लोग एकदम से हैरान रह गए, हालांकि तब्बू ने तुरंत अपनी बात का पूरा अर्थ लोगों को समझाया, उन्होंने कहा कि फिल्म 'चाची 420 तो आपने देखी ही होगी, उसमें फातिमा ने मेरी बेटी का रोल निभाया था, उस वक्त वो बहुत छोटी थी।' आपको बता दें कि कमल हासन और तब्बू की सुपरहिट फिल्म 'चाची 420' साल 1997 में रिलीज हुई थी।

54 साल की उम्र में भी सिंगल हैं Tabu
हालांकि तब्बू ने तो फातिमा को लेकर एक जनरल स्टेटमेंट दिया था लेकिन 'तब्बू की बेटी' ...इस वाक्य ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त रूप से शोर मचा दिया और देखते ही देखते तब्बू को लोग ट्रोल करने लगे और उनकी पर्सनल लाइफ की बातें करने लग गए। आमतौर पर काफी रिजर्व रहने वाली तब्बू 54 साल की उम्र में भी सिंगल हैं, उन्होंने शादी नहीं की है और इसी वजह से लोग उनके मुंह से 'मेरी बेटी' वाली बात सुनकर हैरान रह गए।
'आखिर Tabu ने शादी क्यों नहीं की'
लोग कहने लगे कि 'अगर तब्बू ने भी सही उम्र में शादी कर लेती तो आज सच में उनकी इतनी बड़ी बेटी होती'। एक यूजर ने लिखा कि 'आखिर तब्बू ने शादी क्यों नहीं की, क्या कमी है इनके पास'। आपको बता दें कि अपने दम पर फिल्मी दुनिया में अलग पहचान बनाने वाली तब्बू उर्फ तबस्सुम फातिमा हाशमी को मोहब्बत तो 3 बार हुई लेकिन कभी भी वो मुकम्मल नहीं हो पाई।
Tabu करती थीं अजय देवगन से प्यार?
तब्बू और दिग्गज अभिनेता अजय देवगन दोनों काफी करीबी दोस्त हैं, दोनों कॉलेज में साथ पढ़ते थे और दोनों की ऑनलाइन कमेस्ट्री भी बहुत शानदार रही लेकिन अजय ने तब्बू को हमेशा अपना सिर्फ बेस्ट फ्रेंड माना लेकिन प्यार वो काजोल से कर बैठे।
अजय देवगन को चाहती थीं तब्बू!
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तब्बू भी अजय देवगन को चाहती थीं लेकिन वो उनकी चाहत नहीं बन पाईं। आज भी दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं लेकिन इससे ज्यादा दोनों के बीच में कुछ नहीं हैं। कुछ रिपोर्ट में तो ये भी कहा गया कि तब्बू ने अजय देवगन की वजह से ही शादी नहीं की।

नागार्जुन के साथ Tabu का था 10 साल तक अफेयर!
कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि तब्बू और साउथ सुपरस्टार नागार्जुन का दस साल अफेयर था लेकिन नागार्जुन शादीशुदा थे और वो अपनी पत्नी को तलाक नहीं देना चाहते थे इसलिए दस साल के रिलेशनशिप के बाद तब्बू का ब्रेकअप हो गया था।
तब्बू और संजय कपूर का अफेयर!
यही नहीं फिल्म 'प्रेम' की शूटिंग के दौरान तब्बू और संजय कपूर भी क्लोज हो गए थे लेकिन इस रिश्ते ने भी जल्दी ही दम तोड़ दिया, हालांकि तब्बू ने कभी भी अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में मीडिया में कोई बयान नहीं दिया और आज भी उनकी पर्सनल लाइफ बहुत सारी अनकही बातों को समेटे हुए हैं।
तब्बू ने शादी क्यों नहीं की?
इस पर उन्होंने कई बार कहा है कि 'वे रिश्तों और शादी को लेकर बेहद संजीदा हैं और उन्होंने कभी समाज के दबाव में कोई फैसला नहीं लिया।' उनका मानना है कि 'खुश रहना शादी से ज्यादा जरूरी है, और वे अपने जीवन से पूरी तरह संतुष्ट हैं।'
समानांतर सिनेमा से बनाई खास पहचान
आपको बता दें 4 नवंबर 1971, हैदराबाद में जन्मी तब्बू मशहूर लेखक जावेद अख्तर की भतीजी और अभिनेत्री फराह नाज की छोटी बहन हैं। तब्बू ने बहुत कम उम्र में ही फिल्मों की दुनिया में कदम रख दिया था और अपनी दमदार अभिनय क्षमता के बल पर उन्होंने बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि समानांतर सिनेमा और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में भी खास पहचान बनाई। तब्बू ने अपने करियर में 'माचिस', 'चांदनी बार', 'विरासत', 'हैदर', 'अंधाधुन', 'दृश्यम', 'भूल भुलैया 2' जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया है।
पुरस्कार
- तब्बू को 'माचिस' और 'चांदनी बार' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।
- 'विरासत',' हू तू तू', 'अस्तित्व', 'चीनी कम' और 'भूल भुलैया 2' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स) का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।
- हैदर के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार और विजयपथ के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यू का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।
- उन्हें 2011 में कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications