आवेज, कुनिका, तान्या और अमाल में कौन होगा 'बिग बॉस 19' के घर से बाहर, सलमान खान ने बता दिया नाम!
Bigg Boss 19 Update: रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस' का 19वां सीज़न अब फेमस होता जा रहा है। शो अब अपने वीकेंड के वार की तरफ पहुंच रहा है। इस बार नॉमिनेशन की तलवार लटकी हुई है। इस सीज़न में सलमान खान की मेजबानी में सोशल मीडिया हस्तियों और टेलीविजन सितारों सहित कई जाने-माने चेहरों ने भाग लिया है। शुरुआत में शो कुछ ज्यादा मजेदार नहीं था। लेकिन अब धीरे-धीरे ये दिलचस्प होता जा रहा है।
पहले हफ्ते में नॉमिनेशन की प्रकिया हुई, लेकिन हर बार तरह इस बार भी बिग बॉस ने किसी को भी बाहर नहीं निकाला। इस 'वीकेंड के वार' एपिसोड में घर से पहले सदस्य के बाहर होने की घोषणा होगी। इस बार नॉमिनेशन लिस्ट में पांच मज़बूत दावेदारों के नाम सामने आए हैं।

बिग बॉस 19 के पहले नॉमिनेशन में जिन पाँच सदस्यों के नाम सामने आए हैं, वो तान्या मित्तल, मृदुल तिवारी, अमाल मलिक, कुनिका सदानंद और आवेज़ दरबार हैं। यह नॉमिनेशन कुनिका सदानंद के कैप्टन पद से हटने के बाद हुआ है। उनकी कैप्टेंसी वाली इम्युनिटी अशनूर को मिल गई। जिसके बाद वो इस बार नॉमिनेशन से बच गईं थी। नया प्रोमो भी आया है। जिसमें सलमान नॉमिनेटेड सदस्यों में से किसी एक बाहर जाने के लिए कहते हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ये अनुमान लगा रहे हैं कि वो नाम आवेज होगा। वही, शो से सबसे पहले बाहर जाएगा। उसकी वजह आवेज का घर में अच्छा गेम ना खेलना होगा।
सोशल मीडिया पर भी 'बिग बॉस 19' के पहले नॉमिनेशन को लेकर काफी चर्चा हो रही है। 'बिग बॉस 19' से जुड़ी ख़बरें देने वाले सूत्रों के अनुसार, पहले नॉमिनेशन में आवेज़ दरबार के घर से बाहर होने की संभावना है। हालांकि ये तो रविवार के दिन पता चलेगा कौन घर से बाहर जाता है। बिग बॉस 19 की अपडेट्स के लिए पढ़ते रहिए oneindia hidi।












Click it and Unblock the Notifications