कौन हैं तनु रावत? आश्रम में कम कपड़ों में बनाई बोल्ड डांस रील पर मचा बवाल, भड़के हिंदू संगठन
Who is YouTuber Tanu Rawat: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और फेमस यूट्यूबरर तनु रावत का ऋषिकेश में शूट किया गया एक वीडियो इन दिनों विवादों का विषय बना हुआ है। शार्ट ड्रेस में उनका बोल्ड डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिस पर हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए, इस वीडियो धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया है।
आरोप है कि तनु रावत ने ये वीडियो जय राम योग आश्रम में फिल्माया गया था, संगठनों का कहना है कि तिलक लगाकर बनाए गए इस अशोभनीय वीडियो से तीर्थनगरी ऋषिकेश की मर्यादा का उल्लंघन हुआ है।

हिंदू संगठनों का कहना है कि जयराम आश्रम एक पवित्र धार्मिक स्थल है और वहां ऐसे आपत्तिजनक ड्रेस में वीडियो बनाना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। संगठनों ने मांग की है कि तनु रावत जयराम आश्रम अपार्टमेंट खाली करें, क्योंकि उनके वीडियो से आश्रम के आसपास के क्षेत्र की संस्कृति और माहौल खराब हो रहा है।

हिंदू शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघव भटनागर ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह आश्रम भगवान श्री राम के नाम पर स्थापित है और इसकी नींव स्वर्गीय देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी ने रखी थी।भटनागर ने आरोप लगाया कि इस वीडियो के माध्यम से धार्मिक मर्यादा का अपमान किया गया है, जिसे कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि संगठन के सदस्यों ने देर रात आश्रम कार्यालय में अपनी आपत्ति दर्ज करा दी है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि धार्मिक स्थलों पर ऐसे अनुचित कंटेंट बनाकर सोशल मीडिया पर डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।
बहस वाले वीडियो ने बढ़ा बवाल
विवाद तब और गहरा गया जब तनु रावत का एक और वीडियो सामने आया। इस वीडियो में वह हिंदू संगठन के एक पदाधिकारी से बहस करती दिख रही हैं और कहती हैं, "आप हमें सिखाने वाले कौन हो?" इस बयान ने आग में घी डालने का काम किया है और बहस को और तेज़ कर दिया है।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस पूरे मामले पर सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ी हुई है, जहाँ लोगों की मिली-जुले रिएक्शन मिल रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद कुछ यूजर्स इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता मान रहे हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग इसे धार्मिक भावनाओं के विरुद्ध बता रहे हैं।
कौन हैं तनु रावत?
तनु रावत सोशल मीडिय इन्फ्लुएंसर और यू्टयूबर हैं। ऋषिकेश की रहने वाली तनु रावत अपने डांस वीडियो और शिव-कृष्ण भक्ति रील्स के लिए मशहूर हैं। उनके यूट्यूब पर 4.55 मिलियन सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनके हर वीडियो और रील पर लाखों व्यूज़ आते हैं।
कितनी कमाई कर रही तनु रावत?
विशेषज्ञों के अनुसार, उनकी मासिक आय लगभग 15-20 लाख रुपये है। माथे पर त्रिपुंड लगाकर पारंपरिक अंदाज में डांस करने के कारण वह अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों के शॉर्ट्स पर भी कई डांस वीडियो बनाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications